
बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- शहर की छोटूराम धर्मशाला में सेवा भारती जिला झज्जर व श्रीमती रिसालो देवी फाउंडेशन बहादुरगढ़ द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ववलित कराकर आँखों की शिविर कैम्प का उदघाटन किया गया और छोटूराम की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके नमन किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष व् श्रीमती रिसालो देवी फाउंडेशन अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि मनुष्य का जीवन बहुत ही अच्छे कर्म करने पर प्राप्त होता है। यह जीवन जितना हमारे लिए रंगीन है, उतना ही बिना आंखों के अंधकार मय भी है। मनुष्य के लिए आंखें सबसे अनमोल हैं। क्योंकि इनसे ही जीवन सुंदर है, इसलिए आँखों की हमेशा देखरेख करें। सतीश छिकारा ने कहा कि आंखे मनुष्य शरीर का बहुत ही कोमल अंग होता है, तेज गर्मी की वजह से पसीना आँखों में चला जाता है जिससे आंखों में जलन, खुजली, दर्द, स्पष्ट दिखाई नहीं देना आदि गंभीर बीमारियां हो जाती है। हमे आँखों की समस्या होने पर डॉक्टर से उपचार करवाना चाहिए बहुत से लोग घरेलू उपचार करते है जो कि बहुत ही गलत है।

मोजीराम लायंस आई अस्पताल दिल्ली डॉ. जयप्रकाश मित्तल ने कहा कि मरीजों को आँखों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि तेज धूप आंखों के लिए बहुत हानिकारक होता है। सन एक्सपोजर की वजह से हीं आंखों में कैटरेक्ट यानी मोतियाबिंद होता है। अगर आप धूप में सनग्लास का प्रयोग करते हैं तो यूवी ए और यूवी बी रेडिएशन से आंखों को 99 प्रतिशत बचा पाते हैं। सेवा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश लाठर और हनुमान प्लावुड प्रोडेक्ट डायरेक्टर एससी सारडा ने कहा कि आँखों की निःशुल्क जाँच से लोगो में उत्साह है और लोग कैम्प का फायदा उठाकर अपनी आँखों की जाँच करवाई।
विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच व औपरेशन शिविर में आँखों के कैम्प में कुल रेजिस्ट्रेशन 415 लोगों के हुए, निःशुल्क दवाईया 400 लोगों को दी, निःशुल्क चश्मे 285 लोगों को दिए वही 86 लोगों के आँखों के ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए। सेवा भारती जिलाध्यक्ष झज्जर डॉ. रमेश लाठर ने कहा कि समय पर वह इस तरह के सामाजिक कैम्प लगाते रहते है ताकि जरूरतमंद मरीज को इसका लाभ मिल सके। कैंप में सभी लोगों की निःशुल्क आँखो की जांच, दवाईया, चश्मे वितरित किये गए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन टांका रहित लेंस के साथ फ्री किया जाएगा। मोतियाबिंद ऑपरेशन के मरीजों को अस्पताल लाना ले जाना भी निःशुल्क रहेगा। सेवा भारती जिलाध्यक्ष झज्जर डॉ. रमेश लाठर ने कहा कि ऑपरेशन मौजीराम लायंस आई अस्पताल पल्ला रोड़, अकबरपुर माजरा, बख्तावरपुर दिल्ली मे होगा।
इस अवसर पर हनुमान प्लाई प्रोडेक्ट मालिक शौभाचंद गारड़ा, सेवा भारती प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी अमृतानंद जी महाराज, प्रचारक सेवा भारती हिमांशु, जिलाध्यक्ष सेवा भारती डॉ. रमेश लाठर, सेवा भारती रोहतक विभाग प्रमुख समुन्द्र, बादली खंड प्रमुख धर्मबीर गुलिया, भारतीय किसान संघ दिल्ली उपाध्यक्ष कृष्ण सहरावत, जिला प्रचारक लखपत, प्रांत कार्यालय सचिव प्रचारक संजय, जिला शारारिक प्रमुख अवधेश, बहादुरगढ़ नगर कारवा जय सिंह, मास्टर पुरुषोंतम छिकारा, ब्रिजमोहन, एडवोकेट पवन अग्रवाल, मोजीराम लायंस आई अस्पताल दिल्ली डॉ. जयप्रकाश मित्तल आदि कैम्प में बहुत से आँखों के मरीज मौजूद रहे और मीठे पानी का छबील लगाया गया।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण