महाराष्ट्र/सिमरन मोरया/- पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई में NEET मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अपने स्थान पर एक अन्य अभ्यर्थी को बिठाने के आरोप में राजस्थान की 20 वर्षीय एक छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) रविवार को आयोजित की गई थी। यह धोखाधड़ी नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर के एक परीक्षा केंद्र में सामने आई है।

सीबीडी बेलापुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि परीक्षा केंद्र के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर राजस्थान के भिवाड़ी की छात्रा के खिलाफ रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (दूसरे का वेश धारण करके धोखाधड़ी), 34 (एक साझा मंशा को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कार्य) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि