पश्चिमी दिल्ली में 5 लाख की फिरौती न देने पर मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी दिल्ली में 5 लाख की फिरौती न देने पर मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

-आरोपी ने अपने पड़ोसी की चार वर्षीय बेटी का अपहरण कर मांगी थी फिरौती

पश्चिमी दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी की चार वर्षीय बेटी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय आरोपी की पहचान अजीत कुमार के रूप में हुई है जिसे मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, अजीत ने अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण करने के एक दिन बाद उसे रिहा करने के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
         पुलिस ने बताया कि अजीत बच्ची की तलाश में जुटे परिजनों और पुलिस के संयुक्त दल के साथ शामिल हो गया था। पुलिस ने बताया कि जब लड़की की मां को उनकी बेटी कहीं नहीं मिली तो उन्होंने सोमवार शाम को स्थानीय पुलिस थाने से संपर्क किया। पुलिस ने रात करीब साढ़े 11 बजे भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण की सजा) के तहत मामला दर्ज किया और लापता लड़की की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया।
         पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक किराने की दुकान पर फिरौती का फोन कॉल आया, जिसमें आरोपी ने लड़की की सुरक्षित रिहाई के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाते हैं। वीर ने कहा, ‘‘तकनीकी निगरानी के आधार पर अजीत कुमार पर संदेह हुआ। उससे पूछताछ की गई और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से उसका सामना कराया गया तो उसने अपराध कबूल कर लिया।’’
         अधिकारी ने कहा कि पुलिस को जब पता चला कि संदिग्ध ने अपने मोबाइल फोन से फिरौती के लिए कॉल करने के लिए अलग-अलग सिम कार्डों का इस्तेमाल किया था, तो संदेह हुआ और वह अजीत तक पहुंच गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कथित तौर पर लड़की की हत्या कर दी थी और उसके शव को एक पॉलीबैग में रख दिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शव को अजीत के घर से बरामद करके उसे पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने कहा कि अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की की हत्या से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox