
हेल्थ/शिव कुमार यादव/- अगर आप करेले का जूस यह सोचकर पीते हैं कि इसके फायदे ही फायदे हैं तो आप गलत हैं। करेले का जूस किडनी समेत शरीर के दूसरे अंगों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। तो पीने से पहले आप भी जान ले इसके नुकसान और फायदें।
कई एक्सपर्ट करेले का जूस न पीने की देते हैं सलाह ं
सुबह पार्क में घूमने जाते हैं तो वहां बाहर या सड़क किनारे काफी लोग करेले समेत दूसरी सब्जियों का जूस बेचते हुए दिख जाते हैं। काफी लोग करेले के जूस को यह समझकर पी जाते हैं कि यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यह डायबिटीज समेत कई बीमारियों को दूर करता है। हालांकि काफी एक्सपर्ट इसे सही नहीं मानते। इनका कहना है कि करेले का जूस किडनी और लिवर सहित शरीर के कई अंगों को खराब कर सकता है।

इसलिए नुकसानदायक है करेले का जूस
एक्सपर्ट्स के अनुसार हमें उन सब्जियों का जूस पीने से बचना चाहिए जिन्हें हम कच्चा नहीं खाते हैं। जब हम करेले को कच्चा नहीं खाते हैं तो उसका जूस क्यों पिएं। करेले में लैक्टिन पाया जाता है। इससे लिवर में एंजाइम्स बढ़ने आशंका रहती है, जिससे लिवर में प्रोटीन के संचार पर असर पड़ता है। ऐसे में लिवर बीमार हो सकता है। वहीं करेले का जूस पीने से किडनी और लिवर पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। इस कारण इन्हें अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। इस कारण ये कमजोर हो सकते हैं जिससे हमें बीमार होने में देर नहीं लगेगी।






More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची