विनेश, अंशु और रितिका ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, अंतिम पंघाल पहले की कर चुकी है क्वालीफाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विनेश, अंशु और रितिका ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, अंतिम पंघाल पहले की कर चुकी है क्वालीफाई

-पुरूषों का खाता अभी भी खाली, इस साल पेरिस में होना है ओलंपिक का आयोजन

बिश्केक/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत वापसी करते हुए भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में दमदार प्रदर्शन के बूते महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया। अंशु मलिक (57 किग्रा) और अंडर-23 विश्व चैम्पियन रीतिका (76 किग्रा) ने भी मजबूत प्रदर्शन से फाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया।

भारत ने अब पेरिस ओलंपिक के लिए चार कोटे हासिल कर लिए हैं। सबसे पहले अंतिम पंघाल ने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर 53 किग्रा वर्ग में कोटा हासिल किया थां यह देखना दिलचस्प होगा कि डब्ल्यूएफआई कोटा विजेताओं को भारत का प्रतिनिधित्व करने देता है या राष्ट्रीय कुश्ती टीम चुनने के लिए अंतिम चयन ट्रायल आयोजित करता है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पहलवानों की एक मजबूत टीम उतारी थी जिसमें चार महिलाएं सीमा बिस्ला (50 किग्रा), विनेश (53 किग्रा), अंशु (57 किग्रा) और सोनम मलिक (62 किग्रा) शामिल थीं।
          अभी तक किसी भी पुरुष पहलवान ने पेरिस कोटा हासिल नहीं किया है। पेरिस ओलंपिक का आखिरी विश्व क्वालीफायर तुर्की में नौ मई से खेला जाएगा। यह 29 साल की विनेश का लगातार तीसरा ओलंपिक कोटा है। उन्होंने इससे पहले रियो ओलंपिक (2016) और टोक्यो ओलंपिक (2020) में भी हिस्सा लिया था। विनेश ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। उन्होंने पहले कोरियाई प्रतिद्वंद्वी मिरान चियोन को एक मिनट 39 सेकंड तक चले मुकाबले में हराया। उनकी मजबूत पकड़ का विरोधी के पास कोई जवाब नहीं था। अगले मुकाबले में उन्होंने 67 सेकंड में कंबोडिया की एसमानांग डिट को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में कजाखस्तान की 19 साल की पहलवान लौरा गानिकिजी ने उनके सामने थोड़ी चुनौती पेश की लेकिन इस भारतीय पहलवान ने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर युवा प्रतिद्वंद्वी को मात दी। विनेश पहले पीरियड में 4-0 से आगे थी और इस टूर्नामेंट में वह पहली बार दूसरे पीरियड तक पहुंची थी। एक बार दबदबा बनाने के बाद विनेश को उसे हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। चयन ट्रायल जीतने के बाद विनेश 50 किलोवर्ग में खेल रही हैं
           फाइनल में पहुंचने वाले पहलवानों को अपने देश के लिये कोटा मिलेगा। विश्व चैम्पियनशिप 2021 रजत पदक विजेता अंशु को क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिला जिसमें उसने किर्गिस्तान की कलमीरा बिलिम्बेकोवा को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अंशु ने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की लेलोखोव सोबोईरोवा पर तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की।
         अंडर 23 विश्व चैम्पियन रीतिका (76 किलो ) ने युंजू हवांग को हराया। पहला दौर उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता पर जीता। इसके बाद मंगोलिया की दावानासान एंख एमार को भी इसी तरह से मात दी। चीन की जुआंग वांग के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबले में उन्होंने 8-2 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में रीतिका ने चीनी ताइपे की हुई सिज चांग पर आसानी से 7-0 से जीत हासिल की।
         मानसी अहलावत (62 किलो) भी अंतिम चार में पहुंच गई जिसके लिए उन्हें महज एक मुकाबला जीतने की जरूरत थी। उन्होंने कजाखस्तान की इरिना कुजनेत्सोवा को 6-4 से हराया। सिर्फ एक भारतीय पहलवान निशा दहिया (68 किलो) सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। उन्होंने पहले दौर में उत्तर कोरिया की सोल गुम पाक को 8-3 से हराया। इसके बाद किर्गिस्तान की मीरिम जुमानाजारोवा से हार गई। तीसरे दौर में किर्गिस्तान की येलेना शालिगिना ने उन्हें हरा दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox