मायावती ने जारी की चौथी लिस्ट, 9 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मायावती ने जारी की चौथी लिस्ट, 9 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

मानसी शर्मा / –  19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव होने हैं। जिसकी तैयारियों में सभी पार्टियां जुटी हुई हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने यूपी में उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने आजमगढ़ से भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने एटा सीट से मो. इरफान, धौरहरा सीट से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद सीट से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्टगंज से धनेश्वर टिकट दिया है।

बसपा अब तक मैदान में 45 उम्मीदवार उतार चुकी है। जिसमें से 11 मुस्लिमों पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी इस बार टिकट वितरण में सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला पर ज्यादा फोकस कर रही है,तोवहीं संगठन से दलित-मुस्लिम गठजोड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम करने के लिए कहा गया है।

मायावती के भतीजे चुनाव प्रचार में जुटे

बता दें, बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान तो कर दिया है पर अब तक वो खुद जमीन पर चुनाव प्रचार के लिए नहीं उतरी है। इतना जरूर है कि उनके भतीजे और बसपा के कोआर्डिनेटर आकाश आनंद लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। जहां एक तरफ छह अप्रैल से ही वो पश्चिमी यूपी की सीटों पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती भी अब 14 अप्रैल से जमीन पर उतरने की तैयारी में हैं। मायावती सहारनपुर और मुजफ्फनगर से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी।

19 अप्रैल को होना है चुनाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। जिसमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत शामिल है। वहीं 4 जून को पूरे देश में वोटों की गिनती की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox