विधायक हमारे संपर्क में हैं’ दीपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विधायक हमारे संपर्क में हैं’ दीपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा दावा

मानसी शर्मा / –  हरियाणा से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि  37 पूर्व विधायक पूर्व सांसद आज कांग्रेस में आ चुके हैं जो हरियाणा में कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान दिखता है। उन्होंने कहा कि आज भी दिल्ली में भाजपा. जेजेपी और इनेलो और पुरानी हज का तक के नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पूर्व विधायक भी शामिल हुए हैं और तो और जेजेपी के प्रवक्ता तक शामिल हुए हैं उन्होंने कहा कि जेजेपी के विधायक ही नहीं बाकी सत्ता पक्ष के विधायक भी हमारे संपर्क में हैं।

जेजेपी सहित भाजपा के विरोध को लेकर कांग्रेस पर लग रहे आरोपों पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज जननायक जनता पार्टी सहित भाजपा के उम्मीदवारों को प्रदेश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मेरा स्टैंड बिल्कुल साफ है मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं हरियाणा में इस तरह से किसी का विरोध ना करें वोट की चोट से जवाब दें। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस तरह से विरोध का तरीका सही नहीं है। वक्त आ चुका है अगर गुस्सा है तो गुस्से को वोट में निकाले।  

अरविंद शर्मा के आरोपों पर बोले दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक से भाजपा उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा के आरोपों पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मेरा जवाब साफ है इस तरह से विरोध नहीं, विरोध तो वोट से ही होना चाहिए। लेकिन रोहतक से भाजपा के उम्मीदवार देखें कि उनका विरोध क्यों हो रहा है क्यों 5 साल तक वह लोगों के बीच नहीं गए। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर किस तरह के आरोप अरविंद शर्मा ने लगाए थे उन आरोपों का क्या हुआ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox