बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने गुड़गांव व कटरा हाफ मैराथन में अपनी छोड़ी छाप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने गुड़गांव व कटरा हाफ मैराथन में अपनी छोड़ी छाप

-गुलाब सिह ने 21 किमी में पहला, धर्मवीर सैनी व सोनिया राणा ने 10 किमी में प्रथम तथा शलभ रहे दुसरे स्थान पर

गुरूग्राम/कटरा/शिव कुमार यादव/- बीते रविवार बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने गुरूग्राम व कटरा हॉफ मैराथन में बहादुरगढ शहर का नाम रोशन किया। बीआरजी ने दोनो प्रतियोगिताओं में हर साल की तरह अपनी छाप छोड़ते हुए ट्राफिया जीती।
        इस संबंध में बीआरजी के कोच दीपक छिल्लर ने बताया की रविवार 7 अप्रैल को बीआरजी ग्रुप ने टफमेन गुड़गांव व कटरा जम्मू  हॉफ मैराथन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनो जगह 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर रनिंग दौड का आयोजन किया गया।

        श्री छिल्लर ने बताया कि टफमेन गुडगाँव हाफ मैराथन मे बी आर जी ग्रुप से 60 धावको ने भाग लिया। इस रन में शलभ दुसरे स्थान पर रहे वहीं नीरज छिल्लर ने पेसर की भुमिका निभाई। रन में परवीन सांगवान, सुनिल बेनीवाल, धर्मवीर, सुषमा सहरावत ,विहान छिल्लर, जसवीर जुन, अरुण विजयरण, सन्नी राणा, सुमित राणा, मनीषा गहलौत, नीतू छिल्लर, रविता, मुकेश, सौरभ शौक़ीन, रिंकी, परवीन सांगवान, धर्मवीर, वृंदा, शिवांस, मोनिक व, समर ने सफलतापूर्वक गुड़गांव दौड पूरी की।

        वही कटरा( जम्मु) में हाफ मैराथन का आयोजन हुआ जिसमें बहादुरगढ़ ने ग्रुप से 70 धावको ने हिस्सा लिया। पहले एडिशन से ही बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप को इसमें हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाता है और हर साल बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से 10 या 12 धावक अपनी पहचान बनाकर आते हैं तथा बहादुरगढ शहर का नाम रोशन करके आते हैं।

        इस हॉफ मैराथन में दीपक छिल्लर और डा किरन छिल्लर ने पेसर की भूमिका निभाई। रनर्स के साथ दौड कर ट्रैक पर मोटिवेट किया तथा दोनो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में इस साल बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से गुलाब सिंह ने 35 प्लस आयु वर्ग में 21 किलोमीटर में पहला स्थान हासिल किया।

वही धर्मवीर सैनी ने 10 किलोमीटर में 50 प्लस आयु वर्ग मे पहला स्थान हासिल किया। मुकेश कुमार मिश्रा 30 प्लस मे 10 किलोमीटर मे दूसरे स्थान पर रहे तथा महिलाओं में 10 किलोमीटर में सोनिया राणा ने 45 प्लस में पहला स्थान हासिल कर अपनी छाप छोड़ी। वही डिंपल, संतवती, प्रकृति, किरन, मुन्नी देवी, सुमन, जया, पुनम अग्रवाल, रुही, सोनिया राणा, मानव, शलाजा, रजन, बह्म प्रकाश मान, निकुंज, धर्मवीर सैनी, श्वेतांश, शरनाम सिह, विनीत, भोजराज, लक्ष्मण, गुलाब सिंह, संदीप राव, संदीप शर्मा, रमेश शर्मा, राकेश, सुधीर आनंद ने सफलतापूर्वक दौड पूरी की। बाद में वैष्णो माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox