राष्ट्रवाद व देशभक्ति की सोच को बढ़ावा दे रहा वेटरन्स इंडिया-सांसद कश्यप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रवाद व देशभक्ति की सोच को बढ़ावा दे रहा वेटरन्स इंडिया-सांसद कश्यप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/  नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रविवार को वेटरन्स इंडिया संगठन ने 1971 के युद्ध की याद में विजय दिवस मनाया गया। जिसमें पूर्व सैनिक से सांसद बने सुरेश कुमार कश्यप ने संगठन के क्रिया कलापों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद व देशभक्ति की सोच को राष्ट्रनिर्माण में लगाना बहुत जरूरी है और इस काम का नेतृत्व पूर्व सैनिको को ही संभालना होगा। उन्होने कहा कि वेटरन्स इंडिया संगठन इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिवारों व वीर नारियों को सम्मान स्वरूप संगठन की तरफ से आर्थिक सहयोग सहायता भी प्रदान की।

1971 के युद्ध की याद में विजय दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर वेटरन्स इंडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने देश के सभी नागरिकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सर्वोपरी स्थापित करने का है जिसके लिए बिना किसी लोभ व स्वार्थ के काम करते रहना होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने अपनी एयरफोर्स की याद ताजा करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हे जो संरक्षक की जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसके दायित्वयों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होने आश्वासन दिया कि संगठन के संरक्षक के रूप में वह भारत के सांसद होने के नाते संगठन के लिए जो भी करना होगा उसे वह प्राथमिकता से करेंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए सभी प्रयास करेंगे। इस मौके पर वेटरन्स इंडिया के संरक्षक जनरल जीडी बक्शी ने 1971 के युद्ध की यादों को ताजा करवाते हुए सभी लोगों से आहवान किया कि राष्ट्रहित में लोगों में राष्ट्रवाद व देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाने का प्रयास हमेशा संगठन की तरफ से चलते रहना चाहिए। इसके अलावा अनेको वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें।

बच्चों ने देश भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत कर सभी का मनमोह लिया।

इस मौके पर अनेको स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम के अंत में वेटरन्स इंडिया के संस्थापक श्री मिश्रा ने देश के कोने-कोने से आये हुए संगठन के पदाधिकारियों व अतिथियों का आभार प्रकट किया और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उनमें जोश भरने का प्रयास भी किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox