अमेठी पर रॉबर्ट वाड्रा के बयान ने सबकों चौंकाया, गर्मायी सियासत,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेठी पर रॉबर्ट वाड्रा के बयान ने सबकों चौंकाया, गर्मायी सियासत,

-अमेठी से चुनाव लड़ने की कही बात, इस सीट पर पहले कर चुके हैं प्रचार

अमेठी/लखनऊ/शिव कुमार यादव/- अमेठी से गांधी परिवार का जुड़ाव बनाये रखने और कांग्रेस को मजबूती देने के लिए प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर सभी को चौंका दिया है। उनके इस बयान से एक बार फिर जिले का राजनीतिक माहौल गर्मा गया हैं।

सियासी सरगर्मी के बीच अमेठी से कांग्रेस के दावेदारों की रेस में गुरुवार को एक और बड़ा नाम जुड़ गया। पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा का बयान वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि मैं अपना पहला राजनीतिक कदम वहीं से रखूं और सांसद बनूं। क्योंकि 1999 के चुनाव में प्रियंका के साथ जब चुनाव प्रचार किया तो वह अमेठी सीट ही थी। उस समय की राजनीति अलग थी।

कभी गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले अमेठी में वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस के राहुल गांधी को भाजपा की स्मृति जुबिन ईरानी ने 55 हजार 120 मतों के अंतर से हरा दिया था। अब जब 2024 के लिए चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। ऐसे में अभी तक सिर्फ भाजपा ने ही अपने उम्मीदवार का एलान करते हुए स्मृति जुबिन ईरानी को फिर उतारा है। कांग्रेस या बसपा ने अभी तक कोई प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर हो रही है। दरअसल, स्थानीय कांग्रेसियों की मांग है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बागडोर संभालते ही राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही थी।
          फरवरी में न्याय यात्रा लेकर आए राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा था, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ने जरूर राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। ऐसे में अब रॉबर्ट वाड्रा के बयान के निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल कहते हैं कि इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox