आईपीयू ने किया 13वें दिक्षान्त समारोह का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईपीयू ने किया 13वें दिक्षान्त समारोह का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- द्वारका स्थित गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने अपने 13वें दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्यअतिथि तथा उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली के उप-राज्यपाल व यूनिवर्सिटी के चांसलर अनिल बैजल ने की। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार रवि दधीच व प्रोफेसर समीर के ब्रह्मचारी भी उपस्थित रहे। यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति डा. महेश वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री केजरीवाल ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे श्रेष्ठ देश है। दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोग भी भारत में ही है। इस पर उन्होने तर्क देते हुए कहा कि विश्व के किसी कोने मे चले जाओ या किसी बड़ी कंपनी पर नजर मारकर देख लो वहां आपकों भारतीय अधिकारी जरूर मिल जायेंगे। उन्होने कहा उनके देश मे संसाधनों की कमी नही है। विश्व में भारत की एक ऐसा देश है जहां सभी ऋतुऐं, विभिन्न मौसम के साथ-साथ बड़ी नदियां, बड़े पहाड़, हर तरह के मिलनरल्स व तत्व मौजूद है। फिर भी देश पिछड़ा व अशिक्षित क्यों है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि हमारे देश का सिस्टम खराब व राजनीति खराब है। उन्होने कहा कि युवा न केवल देश का भविष्य है बल्कि युवाओं ही देश को बदल सकते है। उन्होने सुशिक्षित युवाओं से राजनीति में आने का आहवान किया ताकि देश की राजनीति की दशा व दिशा बदल सके। उन्होने कहा कि राजनीति में वही युवा आयें जो इसे सेवा मानते हो वरना राजनीति से दूर रहें। इस मौके पर उन्होने छात्रों को बधाई दी और जीवन के अगल सत्र मेें भी कामयाब होने का आर्शिवाद दिया।उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सभी छात्रों बधाई देते हुए उन्हे मेडल व डिग्रियां प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होने दीक्षान्त समारोह में 2016-17, 2017-18 व 2018-19 के शैक्षिणक सत्र के छात्रों को डिग्रियां प्रदान की। इस दीक्षान्त समारोह में 108 पीएचडी, 11683 मास्टर डिग्री, 55367 ग्रेज्यूएट डिग्री, 542 एमबीबीएस, 108 बीडीएस, 656 एमडी/एमएस डिग्री, 122 डीएम व एमसीएच तथा 76 एम फिल की डिग्रियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं अपने विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 256 छात्रों को गोल्उ मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी शिक्षा ही आपके सुनहरे जीवन का आधार है। अब आप जीवन के एक नये पड़ाव में प्रवेश कर रहे है तो इस पड़ाव में भी कड़ी मेहनत व ईमानदारी के साथ काम करना और जीवन की ऊचाईयां छूना। यूनिवार्सिटी के रजिस्ट्रार रवि दधिच ने समारोह मे पधारे सभी अतिथियों का आभार जताया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox