
मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव करीब हैं, सभी पार्टीयां अपनी-अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच TMCके सांसद और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। राम मंदिर के जरिए बीजेपी पर हमलावर होतो हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,’पहले दिन पहले दिन 5 लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे। अब सिर्फ 1 हजार लोग पहुंच रहे हैं। BJP के प्रचार की हवा निकल गई।’वो कहते हैं,’मंदिर का इतना प्रचार किया, दिनभर मंदिर-मंदिर किया, जब सैलानी गए तो पहले दिन 5 लाख लोग पहुंचे, दूसरे तीसरे दिन 3 लाख संख्या कम हो गई, उसके बाद 2 लाख पर आए। अब सिर्फ हजार, 2 हजार लोग जा रहे हैं वहां। क्योंकि लोग समझ गए कि जहां शंकराचार्य नहीं पहुंचे वहां सिर्फ इन्होंने पब्लिसिटी की है।’
मामता बनर्जी को पीएम बनाने की थी अपील
बता दें, पहले शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी में थे। लेकिन वह हाई कमान से नाराज होने की वजह से वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस पार्टी में भी शत्रुघ्न सिन्हा ज्यादा दिन नहीं टिके थे। फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस (TMC) में हैं। बता दें, शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से टीएमसी के सांसद हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक पुराने इंटरव्यू में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पीएम मोदी के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की अपील की थी। उनके अनुसार, मामता बनर्जी पीएम बनने के लिए योग्य है।
भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं था
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन इसी साल 22 जनवरी को हुआ था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में फिल्मी, राजनीतीक, खेल और बिजनेस इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों ने शिरकत की थी। रामलला के अलौकिक स्वरुप के दर्शन कर सभी धन्य हो गए थे। अयोध्या में करीबन 500 साल बाद लौटने पर सभी राम भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं था.





More Stories
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
काउंटिंग का वीडियो फुटेज नहीं मिलने पर चुनाव आयोग पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, ये कहा
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज