नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गुरुवार सुबह राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 12 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। पुलिस मनीष सिसोदिया को जेल से राऊज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची है। बीती 5 फरवरी को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई के मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी तक बढ़ा दी थी।

कोर्ट ने बीते बुधवार को इस बात पर फैसला टाल दिया कि क्या वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दायर नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई कर सकती है, जब उनकी सुधारात्मक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट 5 फरवरी को कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में जमानत देने से इनकार करने वाले शीर्ष अदालत के पिछले आदेश के खिलाफ सिसोदिया की उपचारात्मक याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया। सिसोदिया एक साल से जेल में हैं। उन्हें फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे