केजरीवाल को सातवें समन पर आतिशी ने ईडी को घेरा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल को सातवें समन पर आतिशी ने ईडी को घेरा,

-बोलीं- जांच एजेंसी हमारे सवालों का नहीं दे रही जवाब

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रवर्तन निदेशायल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए एक बार फिर समन जारी किया है। सातवीं बार समन जारी होने पर दिल्ली मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है तो वहीं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली मंत्री आतिशी ने पीसी के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल को एक और गैरकानूनी समन भेजा गया है। उन्हें सातवीं बार समन भेजा गया है। उन्होंने ईडी के हर समन पर अपना जवाब भेजा है। हर समन पर हमने सवाल पूछे हैं। किस आधार पर समन भेजा जा रहा है। ईडी ने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है। अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। ईडी खुद कोर्ट पहुंची है। अभी उन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
         वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस इस समन पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। इसके बाद इसका जवाब दिया जाएगा। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं केंद्र सरकार से फिर से अपील करता हूं कि दो साल पहले किसानों से किए गए सभी वादों को लागू किया जाना चाहिए। किसानों को शांतिपूर्ण विरोध के लिए दिल्ली में जगह दी जानी चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox