कतर में तरूण ने निशानेबाजी में जीता सिल्वर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कतर में तरूण ने निशानेबाजी में जीता सिल्वर

DJL¸FZO»F IZY ÀFF±F °FøY¯F ¹FFQ½F RYFZMXFZ ´FdSªF³F õFSF CX´F»F¶²F

नजफगढ़ मैट्रो/नजफगढ़/- नजफगढ़ देहात अब किसी पहचान का मौहताज नही रहा है। खेल के मामले में आये दिन नजफगढ़ देहात के खिलाड़ी कोई न कोई उपलब्धि हासिल कर ही रहे हैं। इसी कड़ी में नजफगढ़ देहात में मटियाला विधानसभा क्षेत्र के पपरावट गांव के खिलाड़ी तरूण यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कतर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीता है। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने तरूण का भव्य स्वागत करते हुए उसे भविष्य का खिलाड़ी बताया है।

कतर में आयोजित प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। तरूण के इस प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीतने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। और ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत किया। तरूण ने गुरूग्राम के सेक्टर-23 स्थित आइटीएम शिक्षण संस्थान से बीटेक किया है। इसके बाद तरूण ने नौकरी करने की बजाये शूटिंग में अपना कैरियर बनाने का मन बनाया और प्रतियोगिताओं के अनुरूप अभ्यास करने लगे। 2017 में तिरूवंनतपुरम में आयोजित 62वें राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में तरूण ने स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। जिसे देखते हुए उसे इस प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। गांव में स्वागत के दौरान तरूण ने कहा कि ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना ही उसका लक्ष्य व सपना है। वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। तरूण ने इस सफलता के लिए परिवार के सहयोग को श्रेय दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox