प्रेमधाम में प्रकृति बचाओं-मानवता बचाओ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रेमधाम में प्रकृति बचाओं-मानवता बचाओ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

-ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था एवं प्रकृति फाउंडेशन ने किया आयोजन

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था एवं प्रकृति फाउंडेशन ने मिलकर प्रकृति बचाओ, मानवता को बचाओ प्रोग्राम किया गया जिसमें नजफगढ, द्वारका, उत्तम नगर एवं दिल्ली के कई जगहों के जाने माने लोगों के साथ-साथ प्रकृति भक्तों एवं कुछ मीडिया अधिकारी भी मौजूद रहे। जिनमें श्री मुकेश भोगल जी, शिव कुमार यादव, रणबीर शौकीन, अनुज मिश्रा, क्रिस्टोफर भट्टी, संतोष सोना, एच सी आई पदाधिकारी, संजीव शर्मा, जे सी अरोड़ा एवं अन्य लोगों ने बड़ चढ़ भाग लिया।

स्टार स्कूल विथ टेक्नोलॉजी एवं प्रेम धाम  के बच्चों ने कई प्रोग्राम प्रस्तुत करके प्रकृति के दर्द को पेश किया। जो बहुत ही मार्मिक थे। प्रोग्राम को देखकर आए हुए अथितियों के आखों से आंसू बहने लगे। आए हुए मेहमानों ने बताया कि प्रकृति की सुरक्षा बहुत ही जरूरी है अन्यथा मानवता खतरे में पड़ जायेगी। प्रकृति भक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा जी ने बताया कि हमारी संस्था ने अब तक लाखों पेड़ लगाकर प्रकृति को बचाने की भरसक कोशिश की है लेकिन अब हमको मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाना है तभी हम मानवता को बचा सकेंगे।

         डॉक्टर आर. के. मैसी संस्थापक ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था मानवता एवं देश सेवा के लिए पिछले 38 वर्षों से लगातार सेवा में लगी हुई है। प्रीति भोज के साथ प्रोग्राम को समाप्त किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox