
नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था एवं प्रकृति फाउंडेशन ने मिलकर प्रकृति बचाओ, मानवता को बचाओ प्रोग्राम किया गया जिसमें नजफगढ, द्वारका, उत्तम नगर एवं दिल्ली के कई जगहों के जाने माने लोगों के साथ-साथ प्रकृति भक्तों एवं कुछ मीडिया अधिकारी भी मौजूद रहे। जिनमें श्री मुकेश भोगल जी, शिव कुमार यादव, रणबीर शौकीन, अनुज मिश्रा, क्रिस्टोफर भट्टी, संतोष सोना, एच सी आई पदाधिकारी, संजीव शर्मा, जे सी अरोड़ा एवं अन्य लोगों ने बड़ चढ़ भाग लिया।


स्टार स्कूल विथ टेक्नोलॉजी एवं प्रेम धाम के बच्चों ने कई प्रोग्राम प्रस्तुत करके प्रकृति के दर्द को पेश किया। जो बहुत ही मार्मिक थे। प्रोग्राम को देखकर आए हुए अथितियों के आखों से आंसू बहने लगे। आए हुए मेहमानों ने बताया कि प्रकृति की सुरक्षा बहुत ही जरूरी है अन्यथा मानवता खतरे में पड़ जायेगी। प्रकृति भक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा जी ने बताया कि हमारी संस्था ने अब तक लाखों पेड़ लगाकर प्रकृति को बचाने की भरसक कोशिश की है लेकिन अब हमको मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाना है तभी हम मानवता को बचा सकेंगे।

डॉक्टर आर. के. मैसी संस्थापक ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था मानवता एवं देश सेवा के लिए पिछले 38 वर्षों से लगातार सेवा में लगी हुई है। प्रीति भोज के साथ प्रोग्राम को समाप्त किया गया।





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा
दिल्ली के नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन