लूट के विरोध पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, तीन नाबालिग पकडे़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लूट के विरोध पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, तीन नाबालिग पकडे़

-मोबाइल चोरी के शक में पीटकर ली जान

नांगलोई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नांगलोई इलाके में नौकरी की तलाश में दिल्ली आए एक युवक से बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव सुजानपुर, औरैया, यूपी निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है।
         बाहरी जिला के डीसीपी जिमी चिरम के अनुसार, एक फरवरी को नांगलोई में विवेक की चाकू मारकर हत्या करने की सूचलना मिली।  पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक काम की तलाश में दिल्ली आया था। उसके रिश्तेदार निहाल विहार में रहते हैं और चचेरा भाई दिल्ली में टीवी शोरूम में सेल्समैन है। विवेक अपने चचेरे भाई के साथ काम करने के लिए दिल्ली आया था।

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या
न्यू अशोक नगर में मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा गैराज में तीन लड़कों ने किशन ठाकुर (27) को बुरी तरह पीटा। घर पहुंचने पर किशन की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पिटाई से मौत की बात सामने आई।
         इसके बाद न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मां के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी संजीत, सोनू और सुनील तीनों की पुलिस को तलाश है। पुलिस के मुताबिक, किशन के साथ 17 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। परिवार में मां सुशीला देवी के अलावा अन्य सदस्य हैं। किशन बेरोजगार था। 30 जनवरी की रात को वह मां से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। देर रात को वह घर पहुंचा तो बुरी तरह जख्मी था। मां को उसने बताया कि वह न्यू अशोक नगर में ई-रिक्शा गैराज में गया था।
           वहां मोबाइल चोरी के शक में संजीत, सोनू और सुनील ने डंडों आदि से उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह वह घर पहुंचा। देर रात को तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 31 जनवरी को पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने पिटाई से मौत की जानकारी दी।

500 रुपये नहीं लौटाने पर किशोर ने चाकू से गोदा
निहाल विहार में उधार लिए 500 रुपये नहीं लौटाने पर 16 साल के किशोर ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 12 वार कर दिए। पुलिस ने नांगलोई निवासी दीपक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, दीपक बयान देने की हालत में नहीं है। एसआई संजीत राठी के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस की गिरफ्त में आए किशोर ने बताया कि दीपक से उससे पांच सौ रुपये लिए थे जिसे वह लौटा नहीं रहा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox