न्यू उस्मानपुर में रंजिश में दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

न्यू उस्मानपुर में रंजिश में दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत

-आरोपी फरार, हमलावर बताये जा रहे पेशेवर अपराधी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली/दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को कई चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक मयंक चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे युवक लवकुश की हालत नाजुक होने पर जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी पेशेवर अपराधी बताये जा रहे है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने छानबीन व घायल लवकुश के बयान के बाद आरोपियों को नामजद कर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। लवकुश ने आरोपी कुणाल, शिवम और अमन व अन्यों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। मयंक अपने परिवार के साथ कैथवाड़ा, चौधरी चंद्र गली, पहला पुश्ता उस्मानपुर में रहता था। इसके परिवार में बड़े भाई अभिषक के अलावा बुजुर्ग दादी हैं। मयंक के माता-पिता की करीब सात साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 12वीं कक्षा पास करने के बाद फिलहाल मयंक बेरोजगार था। वहीं, लवकुश परिवार के साथ गली नंबर-10, मोनिका मंदिर, न्यू उस्मानपुर में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा चार भाई व अन्य सदस्य हैं। लवकुश व उसके पिता की लोअर बनाने की फैक्टरी है। बुधवार रात को लवकुश व मयंक दोनों एक साथ घूमने निकले थे। दोनों शास्त्री पार्क के पास मौजूद थे।
            इस बीच देर रात को आरोपियों ने किसी बात पर दोनों से झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपियों ने मयंक और लवकुश के सीने व पेट पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों जब अचेत हो गए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि देर रात 1.37 बजे उनको दो लड़कों को ओपन जिम, डीडीए पार्क में चाकू मारने की सूचना मिली थी। टीम के पहुंचने से पहले ही दोनों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहां पहुंचने पर मयंक की मौत का पता चला। लवकुश के बयान पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हमला करने वाले पेशेवर अपराधी
मयंक व लवकुश पर हमला करने वाले बदमाश बेहद पेशेवर हैं। आरोपी यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर चाकू और दूसरे हथियारों के साथ वीडियो बना डालते हैं। लवकुश के भाई शिवम ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद से लगातार आरोपी उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि अभी तो दो को मारा है, बाकी दो को बाद में मारा जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox