बापू के विचारों से प्रभावित हो रही दुनिया – नड्डा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बापू के विचारों से प्रभावित हो रही दुनिया – नड्डा

जे पी नड्डा ने इस अवसर पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस चुल्हा व कीट बांटे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नजफगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि 150 साल बाद भी आज बापू के विचारों से देश ही नही पूरी दूनिया प्रभावित हो रही है। साथ ही उन्होने कहा कि जीवन में सफलता के लिए सिंद्धात बहुत जरूरी है। अगर आपके कोई सिंद्धात नही है तो आप किसी भी काम में कामयाब नही हो सकते। श्री नड्डा ने इस अवसर पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस चुल्हा व कीट बांटे और पॉलीथिन मुक्त देश के अभियान के तहत खादी के थैलों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होने स्वच्छता का संदेश देते हुए खैरा गांव की गलियों में झाड़ू भी लगाई।
नजफगढ़ में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मन से बापू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन खैरा गांव में भारतीय जनता पार्टीं के कार्यकर्ता तरूण यादव व नजफगढ़ पार्षद मीना यादव ने किया। यहां बता दें कि मीना तरूण यादव लोकसभा चुनावों से पहले अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सांसद प्रवेश वर्मा की उपस्थिति में भाजपा पार्टी में शामिल हुई थी। जनसभा को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि साऊथ अफ्रिका में घटी एक घटना ने महात्मा गांधी का जीवन पूरी तरह से बदल दिया था। उन्होने देश को आजाद कराने के लिए अहिसा और सत्याग्रह का सहारा लिया क्योंकि ताकतवर अग्रेजों को ताकत से नही हराया जा सकता था। इसलिए उन्होने आजादी के लिए कुछ सिद्धांत बनाये और जीवन पर्यन्त उन पर काम किया। उन्होने कहा कि त्याग, स्वावलंबन, असहयोग आन्दोलन व स्वदेशी का नारा दिया। और खादी का उपयोग करने का आहवान किया। उनके यही सिद्धांत अग्रेजो के लिए मुसिबत बन गये। आज हमे भी अपने जीवन में कामयाब होने के लिए सिद्धांतों की राजनीति, ईमानदारी का व्यवसाय और त्याग का धर्म को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, नजफगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन शर्मा, मंडल अध्यख कृष्ण कुमार यादव, पूर्व उपमहापौर सत्यपाल मलिक, नजफगढ़ मंडल संयोजक संदीप शौकीन, पूर्व विधायक अजीत खरखड़ी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष करण सिंह, भाजपा कार्यकर्ता अनिल डागर, सुखचैन सिंह, संजय बुधवार, मांगेराम सांगवान, देवेन्द्र डबास, अजिता यादव के साथ-साथ पार्षद सुमन डागर, मीना यादव व अंतिम गहलोत ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर बापू को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर लोगों को पैदल दौड़ाया
सुरक्षा के नाम पर तैनात की गई पुलिस ने अपनी सहुलियत के लिए कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ बैरिकेड लगाकर न केवल लोगों के लिए परेशानी खड़ी की बल्कि कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले लोगों को करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर किया। इतना ही नही पुराना खैरा रोड़ से खैरा गांव, कश्मीरी कालोनी व प्रेमनगर के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और लोग पैदल चलकर अपने घर गये। हालांकि कुछ लोगों ने पुलिस की इस कार्यषैली का विरोध भी किया लेकिन पुलिस कहां मामने वाली थी। वहीं छावला थाना एसएचओ यशवीर सिंह ने कहा कि लोगों को जाम से बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा था। ताकि उनको कोई परेशानी नही हों।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox