
बालौर/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में बालौर के हनुमान मंदिर देशी घी के लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने मंदिर के महंत व मुख्यपुजारी स्वामी रामगोपाल के नेत्त्व में लोगों को लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर मंहत रामगोपाल यादव ने बताया कि हनुमान के ईष्ट अपने भवन में पधार रहे हो और उनके मंदिर में खुशी ना मनाई जा ऐसा हो ही नही सकता। हमने भक्त और भगवान की परंपरा को जीवंत रखते हुए हनुमान मंदिर में रामायण का अखंड पाठ व हवन का आयोजन करने के उपरान्त श्रद्धालुओं में लड्डू बांटे है।

उन्होने कहा कि आज दिन हिन्दूओं के लिए सबसे बड़ा दिन है क्योंकि पूरे 500 साल बाद भगवान राम अपने घर में वापसी कर रहे हैं। हम सभी को आज दिल खोलकर खुशिया मनानी चाहिए। उन्होने बताया कि शाम को मंदिर में दीपोत्सव मनाया जायेगा जिसमें सभी श्रद्धालु अपना सहयोग करेंगे।





More Stories
उजवा कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम
मशरूम उत्पादन से किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने की अपार संभावनाएं : हरी कल्लीकट
गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती
डाबड़ी हत्याकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
ऑपरेशन मिलाप: भिवाड़ी से लापता महिला को तलाशकर पति और साढ़े तीन साल की बेटी से मिलाया
बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद, दिल्ली के किसानों को फिर आई केजरीवाल की याद