
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जैसे-जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आता जा रही वैसे-वैसे दिल्ली देहात में भी भगवान राम के भगतों का उत्साह जोर पकड़ता जा रहा है। लोग पीएम मोदी की अपील पर मंदिरों की पूरी जोर-शोर से सफाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में भगवान श्रीराम के सेवक महाबली हनुमान जी के मंदिर गांव नांगलोई सईदान पश्चिम विहार में वार्ड 48 गुरूहरकिशन की पार्षद श्रीमति मोनिका गोयल और दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थानसिंह यादव ने मंदिर में सफाई करने की सेवा की।

इस अवसर पर पार्षद मोनिका गोयल ने कहा की मेरे वार्ड में जितने भी मंदिर है सभी में मैं रोज सफाई सेवा कर रही हूँ। साथ ही

थानसिंह यादव ने बताया की अयोध्या जी में भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठिता के उपलक्ष्य में हनुमान जी के इस मंदिर को 20 जनवरी को फूलों व लाईटों से सजाया जाएगा। मंदिर संचालक स्वर्गीय श्री रिछपाल सिंह यादव चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालिका श्रीमती रामरति यादव ने बताया की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठिता के बाद भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी