आतंकियों के निशाने पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आतंकियों के निशाने पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

मानसी शर्मा / – 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। जिसको लेकर तैयारियां तेज हैं। यूपी सरकार अलर्ट पर है। वहीं ये कार्यक्रम आतंकवादियों के निशाने पर है। खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले राजनेताओं और नौकरशाहों के लिए बड़ा खतरा है। असमाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि कट्टरपंथी संगठन लगातार इस बात को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं कि केंद्र सरकार एक वर्ग विशेष के खिलाफ जा रही है।

वहीं इस अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों की एक बैठक हुई है जिसमें इस खतरे से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा बलों को निर्देश दिए गए हैं कि आसपास के इलाकों में लगातार अपनी निगाह बनाकर रखें और तलाशी अभियान जारी रखें। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को समारोह से पहले से ही सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे आतंकवादी संगठन या उससे जुड़े तत्व अपनी पैठ ना बना सकें।

माहौल बिगाड़ने की है कोशिश

आतंकवादी संगठनों और उनके समर्थकों की पूरी कोशिश है कि 22 जनवरी से पहले किसी भी तरह अयोध्या उत्तर प्रदेश सहित भारत के कुछ स्थानों का माहौल बिगाड़ा जाए, जिससे अंतर्राष्ट्रीय जन समुदाय के सामने यह बात रखी जा सके की भारत में एक वर्ग विशेष का उत्पीड़न हो रहा है।

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

वहीं अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नत सुरक्षा और प्रबंधन उपायों को शामिल करते हुए एक व्यापक योजना लागू की है। एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) को पूरे शहर में 1500 सार्वजनिक सीसीटीवी कैमरों के साथ एकीकृत किया गया है, जिससे सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जा सके। विशेष रूप से, अयोध्या का येलो जोन 10,715 एआई-आधारित कैमरों से लैस होगा, जिसमें चेहरे की पहचान तकनीक होगी, जो आईटीएमएस के साथ सहजता से एकीकृत होगा और यहां से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष भी तैयार किया जाएगा

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox