INDIA-MALDIVES विवाद पर PM मोदी के समर्थन में उतरे शरद पवार,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

INDIA-MALDIVES विवाद पर PM मोदी के समर्थन में उतरे शरद पवार,

मानसी शर्मा / – मालदीव की मंत्री मरियम शिउना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। आम लोगों से लेकर विपक्षी नेताओं तक ने पड़ोसी देश के मंत्री को जमकर फटकार लगाई है। NCP प्रमुख शरद पवार ने मालदीव विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बात की है। पवार ने साफ कह दिया कि देश के बाहर से अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनेंगे।

पवार ने कहा कि,”वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और यदि किसी अन्य देश का कोई व्यक्ति, जो किसी भी पद पर है, हमारे प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी करता है, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हमें प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करना चाहिए। हम प्रधानमंत्री के खिलाफ देश के बाहर से कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।

क्या है पूरा मामला

2 जनवरी को PM मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया। इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। उन्होंने स्नॉर्कलिंग में हाथ आजमाने के अपने अनुभव का भी जिक्र किया। PM मोदी की इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने अभद्र टिप्पणी की थी और उनका मजाक उड़ाया था।

PM मोदी को खड़गे की सलाह

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे PM मोदी को सलाह देते दिखे। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद हर चीज को निजी तौर पर ले रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए। हमें समय के अनुसार कार्य करना चाहिए। हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox