डीयू के छात्रों को अब मिलेगी खास डिग्री, 21 तरह के सुरक्षा  उपायों से रहेगी लैस, पानी से भी नहीं होगी खराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीयू के छात्रों को अब मिलेगी खास डिग्री, 21 तरह के सुरक्षा  उपायों से रहेगी लैस, पानी से भी नहीं होगी खराब

मानसी शर्मा / – दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से पास होने वाले स्टूडेंट्स को अब अपनी डिग्री खराब होने का डर नहीं सताएगा। डीयू अब उन्हें खास प्रकार की डिग्री मुहैया कराएगा, जो पानी से भी खराब नहीं होने वाली है। इस वाटरप्रूफ डिग्री में 21 तरह के सुरक्षा उपाय किए गए हैं। डीयू सूत्रों के मुताबिक स्टूडेंट को यह डिग्रियां दिल्ली विश्वविद्यालय के 100वें दीक्षांत समारोह में प्रदान की जाएंगी। खास बात यह है कि इस डिग्री की नकल भी नहीं की जा सकेगी। इसके साथ ही छात्र का रंगीन फोटो डिग्री पर लगा होगा और उसकी मां का नाम भी डिग्री पर लिखा होगा।

डिग्री में इस्तेमाल होने वाले पेपर और उसकी छपाई को भी पूरी तरह से बदल दिया गया है। डिग्री को ए फोर साइज का रूप दिया गया है। इससे पहले डीयू की डिग्री में सात तरह के सुरक्षा उपाय किए जाते थे। जिसे बढ़ाकर अब 21 उपाय कर दिए गए है। डिग्री में बार कोड का इस्तेमाल किया जाएगा इसके साथ ही यह गर्मी प्रतिरोधक व विद्युत प्रतिरोधक भी होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय में हर साल की तरह इस बार भी फरवरी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के आयोजन के मौके पर ही इन खास डिग्रियों का वितरण किया जाएग।

इन सुरक्षा उपायों से लैस होगी डिग्री

200 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी डिग्री नष्ट नहीं होगी। डिग्री में माइक्रो प्रिंटिंग सुरक्षा फीचर मौजूद है। डिग्री में क्यूआर कोड लगा है। डिग्री का फॉर्मेट ए फोर साइज का होगा। इसमें इंद्रधनुषी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। रासायनिक प्रतिरोधकों के कारण यह कागज फटेगा भी नहीं। डिग्री में कई चित्र छुपे होंगे। डिग्री में गर्मी, सर्दी और बरसात का कोई असर नहीं होगा। माइक्रो टेक्स्ट लाइन मौजूद होगा। माइक्रो प्रिंटिंग सुरक्षा सुविधा उपलब्ध होगी। उच्च रिलाल्यूशन मौजूद होगा। यूवी अदृश्य स्याही लगी होगी। माइक्रोटेक्स्ट रहेगा। व्यक्तिगत डेटा होगा। विशेष सुरक्षा सुविधा के तहत दिनांक और समय का विवरण दर्ज होगा। डिग्री में मां का नाम लिखा होगा। डिग्री में छात्र की फोटो लगी रहेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox