
मानसी शर्मा / – संसद के 14 विपक्षी सदस्यों को गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ने अनियंत्रित व्यवहार के लिए निलंबित कर दिया। इनमें कांग्रेस के 9, सीपीआईएम के 2, डीएमके के 2 और सीपीआई के एक सांसद शामिल हैं। बुधवार को लोकसभा की सुरक्षा में हुए उल्लंघन को लेकर विपक्ष गुस्से में है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहा है। लोकसभा ने सबसे पहले कांग्रेस पार्टी से संबंधित पांच संसद सदस्यों – टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, जोथी मणि और राम्या हरिदास को संसद के शीतकालीन सत्र के शेष समय के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया।
निलंबन की कार्रवाई
संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के निलंबन के प्रस्ताव की प्रस्ताव पेश की। बाद में विपक्षी दलों के 9 संसद सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि यह कार्रवाई टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को सदन में “अनियमित” आचरण के लिए निलंबित किए जाने के कुछ घंटों बाद आया है। सदन के नेता पीयूष गोयल द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पेश करने के बाद राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
कार्रवाई की निंदा की
संसद से निष्कासन के बाद टीएमसी सांसद डोला सेन ने डेरेक ओ’ब्रायन के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा, “यह राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में है, इस मुद्दे को उठाना विपक्ष के रूप में हमारा कर्तव्य है। यदि गृह मंत्री ने सदन में बयान दिया होता, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। इस मुद्दे को उठाना विपक्ष का हमारा अधिकार है, इसलिए हम वेल में गए और नारे लगाए। अगर वे इसके लिए हमें निलंबित करना चाहते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं”। तो वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सभापति को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी