क्या राजनीति में शामिल होंगे महेंद्र सिंह धोनी ? BJP नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीरें हुई वायरल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या राजनीति में शामिल होंगे महेंद्र सिंह धोनी ? BJP नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीरें हुई वायरल

मानसी शर्मा /- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिच के बाद अब अपना जलवा राजनीति के मैदान में भी दिखाएंगे। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कैप्टन कूल बीजेपी नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह और कांके के विधायक समरी लाल ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। ये मुलाकात सिर्फ एक संयोग बताई जा रही है। दरअसल, अमित शाह रांची आने वाले हैं जिनके आगमन के लिए बीजेपी ने एयरपोर्ट पर मौजूद थे इस दौरान धोनी भी एयरपोर्ट पर ही मौजूद थे। जहां धोनी की बीजेपी के इन तीन नेताओं से मुलाकात हो गई।

चर्चाओं का बाजार हो गया गर्म

जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और लोग तरह तरह के कयास लगाने लगे हैं। गौरतलब है कि  महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उन्हें पॉलिटिक्स ज्वाइन करने का सबसे पहला ऑफर बीजेपी के तरफ से दिया गया था।

सबकुछ धोनी पर निर्भर

महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड बीजेपी इकाई की तरफ से यह ऑफर दिया गया था। उस दौरान भाजपा नेता सांसद संजय सेठ ने कहा था कि धोनी चाहेंगे तो उनसे रांची आने पर बात की जाएगी। उन्होंने कहा था कि धोनी की इच्छा पर ही सबकुछ निर्भर करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox