मानसी शर्मा /- राहुल गांधीआज केरल के तिरुवली पहुंचे। जहां उन्होंने तिरुवली पेन एंड पैलिएटिव केयर सोसाइटी भवन की आधारशिला रखी। साथ ही राहुल गांधी को ‘केरल विधान सभा में स्वर्गीय पी. सीठी हाजी के भाषण’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं जितना अधिक केरल आता हूं, जितना अधिक वायनाड आता हूं, उतना ही अधिक मुझे लगता है कि यह मेरा घर है। मुझे यहां आना अच्छा लगता है. मैं इसे काम नहीं बल्कि अपने परिवार के पास वापस आना और अपने दोस्तों से मिलना मानता हूं।
केरल में राहुल गांधी का संबोधन
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वर्गीय पी. सेठी हाजी के भाषणों वाली पुस्तक के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे लिए यहां आना और पुस्तक का विमोचन करना सम्मान की बात है… मैं पी. सेठी हाजी को उनके काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। वह एक बढ़ई थे और मुझे लगता है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में समुदायों, लोगों और विचारों के बीच पुल बनाए।”


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी
होली के जश्न में खूनखराबा, चाकूबाजी में 20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल