रुहान को कवर न करने पर दीपिका कक्कड़ हुई ट्रोल, यूजर्स ने लगाई क्लास

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रुहान को कवर न करने पर दीपिका कक्कड़ हुई ट्रोल, यूजर्स ने लगाई क्लास

मानसी शर्मा /- ससुराल सिमर का’ जैसे शो की फेम दीपिका कक्कड़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। भले ही दीपिका कक्कड़ आज पर्दे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। जहां वो अकसर अपने बेटे और फैमिली के साथ तस्वीरें वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच दीपिका कक्कड़ एक बार फिर से अपने बेटे के साथ एक अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में हैं।

ट्रोल हुईं दीपिका कक्कड़
दरअसल, हाल ही में दीपिका अपने बेटे रुहान के साथ अपनी ननद सबा इब्राहिम से मिलने पहुंची थीं। जहां अदाकारा को देखते ही पैपराजी पहुंच गए। इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे रुहान संग खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं। इतना ही नहीं दीपिका ने बेटे रुहान की झलक भी पैपराजी को दिखाई। तो वहीं दीपिका का उनके बेटे के साथ का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  जिसपर फैंस कॉमेंट कर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। हालांकि इस दौरान  कुछ लोग ऐसे भी थे जो दीपिका को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

यूजर्स के कॉमेंट
दरअसल, दीपिका के फैंस का कहना है कि इतने छोटे बच्चे को कवर करना चाहिए, वो बीमार हो सकता है। एक अन्य यूजर ने दीपिका के इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा है कि- ‘इतने छोटे बेबी को कवर करना चाहिए, सीजन चेंज हो रहा है।’, तो वहीं एक और यूजर ने लिखा- ‘दीपिका आपसे इस लापरवाही की उम्मीद नहीं थी।’ इसी तरह से नेटिजंस लगातार कॉमेंट कर दीपिका को बेटे को कवर न करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox