हमास कमांडर की पूरी दुनिया को चेतावनी, ’इस्राइल तो सिर्फ शुरुआत, पूरी दुनिया में हमारा कानून लागू होगा’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हमास कमांडर की पूरी दुनिया को चेतावनी, ’इस्राइल तो सिर्फ शुरुआत, पूरी दुनिया में हमारा कानून लागू होगा’

-इजराइली पीएम ने कहा हमास के सभी आतंकियों की मौत तय

येरूशलम/शिव कुमार यादव/- इजराइल पर हमले के बाद हमास के कमांडर महमूद अल जहर ने एक मिनट से अधिक का एक वीडियों जारी कर पूरी दुनियां को चेतावनी देते हुए कहा है कि इजराइल तो सिर्फ शुरूआत है, पूरी दुनिया में हमारा कानून लागू होगा। वही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास को इस दुसाहस का परिणाम भुगतना होगा और उसके हर सदस्य की मौत तय है।

हमास कमांडर ने वीडियो में कहा, ’इस्राइल केवल पहला लक्ष्य है। पूरी दुनिया हमारे कानून के अंदर होगी। 510 मिलियन वर्ग किलोमीटर वाली पूरी दुनिया एक ऐसे व्यवस्था के अंतर्गत आएगी, जहां कोई अन्याय नहीं होगा, न कोई जुल्म होगा और न ही कोई अपराध होगा, जैसा कि सभी अरब देशों, लेबनान और सीरीया में फलस्तीनियों के साथ किया जा रहा है।’

हमास कमांडर ने दी पूरी दुनिया को चेतावनी
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर हवाई हमले किए, जिसमें अबतक 1200 इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई तो वहीं हजारों की संख्या में घायल हो गए हैं। इस हमले के बाद हमास के कमांडर महमूद अल जहर ने वीडियो जारी कर पूरी दुनिया को चेतावनी दी है।

नेतन्याहू ने दी हमास को नष्ट करने की धमकी
हमास कमांडर के इस वीडियो के बाद ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने आतंकी संगठन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमास के प्रत्येक सदस्यों का मौत तय है। उन्होंने कहा, ’हमास एक दाएश (आतंकी संगठन आईएसआईएस) है और हम उसे कुचल देंगे। जैसे दुनिया ने उसे नष्ट किया है, हम भी कर देंगे।’
           इस्राइल पर रॉकेट हमले करने के बाद हमास के आतंकियों ने सैकड़ों इस्राइली नागरिकों को बंधक बनाया हुआ है। हमास के खिलाफ इस्राइल के पीएम और विपक्षी पार्टियों ने मिलकर ’राष्ट्रीय आपातकाल की सरकार’ की स्थापना की है।          

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox