सोनीपत/शिव कुमार यादव/- विश्व के सबसे बड़े शांतिरक्षक बल सीआरपीएफ समूह केंद्र सोनीपत डीआईजी श्री कोमल सिंह द्वारा महान फोर्स में सेवाएं दे चुके सैंकड़ों पूर्व अर्द्धसैनिकों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत डीआईजी सर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित से हुई।

महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस सम्मान समारोह में हरियाणा के विभिन्न जिलों से सीआरपीएफ वेटरन्स के अलावा कई विरांगनाओं ने भाग लिया विशेषकर 92 वर्षीय विरांगना श्रीमती मोहिनी देवी जिनके सर्वगीय पतिदेव हरीशचंद्र सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर पद पर सेवाएं दे चुके और उनका बेटा श्री मनोज भम्नानी समूह केंद्र में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर तैनात हैं। इस सम्मान समारोह के दौरान महासचिव रणबीर सिंह द्वारा हरियाणा राज्य में जिला स्तर पर गठित सेना/अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड में पूर्व अर्धसैनिकों के शामिल ना करने पर बोर्ड पर सवालिया निशान लगाया साथ ही मांग किया कि उपरोक्त कल्याण बोर्डों में 50 प्रतिशत रिटायर्ड कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बीएसएफ की तर्ज पर सीएलएमएस से मिलने वाली मदिरा सुविधा पर सीआरपीएफ रिटायर्ड कर्मियों को रम एडवांस सिक्युरिटी मनी पर छूट देने का मुद्दा उठाया।

पूर्व इंस्पेक्टर कलीराम द्वारा रोहतक, रेवाड़ी, नारनौल, झज्जर, भिवानी और हिसार में सीजीएचएस डिस्पेंसरियों के खोलने की मांग की, जहां सबसे ज्यादा पैरामिलिट्री परिवार रहते हैं। डीआईजी कोमल सिंह द्वारा पूर्व अर्द्धसैनिकों द्वारा देश के प्रति की गई सेवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अपनी सेहत के प्रति सजग रहने के लिए व्यायाम व योगाभ्यास की सलाह दी। अंत में महासचिव द्वारा डीजी सीआरपीएफ, डीआईजी साहब व समस्त समूह केंद्र जवानों व आफिसर्स को वेटरन्स डे सम्मान समारोह के लिए साधुवाद दिया साथ ही उम्मीद जताई कि इस तरह के सम्मान समारोह अन्य सुरक्षा बलों के कैम्पस में भी आयोजन किए जाएं। समूह केंद्र द्वारा अपने रिटायर्ड कर्मियों को भोजन व जलपान कराया गया।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे