5 अक्टूबर के बाद आएगी कांग्रेस की पहली सूचीः 72 से 75 विधायकों के नाम तय, 130 सीटों पर उम्मीदवारों के सिंगल नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

5 अक्टूबर के बाद आएगी कांग्रेस की पहली सूचीः 72 से 75 विधायकों के नाम तय, 130 सीटों पर उम्मीदवारों के सिंगल नाम

मानसी शर्मा / – मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी विधान चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस 05 अक्टूबर के बाद 100 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की तैयारी में है।

03 अक्टूबर को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में दूसरी बैठक होगी। प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक में 130 सीटों पर उम्मीदवारों के सिंगल नाम को लेकर स्क्रूटनी की जाएगी। कमेटी की पहली बैठक 12-13 सितंबर को दिल्ली में हुई थी। प्रारंभिक तौर पर 100 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई है, जिनमें 72-75 विधायकों के नाम हैं, साथ ही पिछले 3 से 5 चुनावों से हार रही सीटों पर उम्मीदवारों के सिंगल नाम है। अगली बैठक में जन आक्रोश यात्राओं के फीडबैक पर भी चर्चा होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में जो ‘नाम तय होंगे उन्हें सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) में भेजा जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox