कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बुलाई आपातकालीन बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बुलाई आपातकालीन बैठक

–विधान सौधा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई बैठक

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/भावना शर्मा/ कर्नाटक/– तमिलनाडु में चल रहे जल संकट से वहां के लोग काफी परेशान है, वहां की सरकार उनकी इस परेशानी का हल निकालने के लिए काफी जद्दोजहद कर रही है। जिसके चलते तमिलनाडु सरकार ने कर्नाटक सरकार से मदद मांगी है। कावेरी जल विनियमन समिति द्वारा तमिलनाडु को पानी छोड़ने की सिफारिश के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई।

कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) ने मंगलवार को सिफारिश की कि कर्नाटक अगले 15 दिनों के लिए तमिलनाडु को हर दिन 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े, जिसके चलते ये आपातकालीन बैठक बुलाई गई।  आपात बैठक में उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, कावेरी बेसिन क्षेत्र के मंत्री, सभी दलों के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों ने भाग लिया । 

गौरतलब है कि आज सिद्धारमैया ने सीडब्ल्यूआरसी की सिफारिश के मद्देनजर उठाए जाने वाले अगले कदमों को लेकर एक आपात बैठक की। शिवकुमार, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार पोन्नाना सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। सीडब्ल्यूआरसी की सिफारिश सामने आने के बाद शिवकुमार ने कहा कि राज्य तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि नदी बेसिन क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा की कमी के कारण उसके पास पर्याप्त जल भंडारण नहीं है। उन्होंने कहा, यह मामला संभवत: कल तक कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के समक्ष आने वाला है और कर्नाटक इसके समक्ष जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox