वैगनर चीफ ने 4 महीने पहले कर दी थी अपनी मौत की भविष्यवाणी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वैगनर चीफ ने 4 महीने पहले कर दी थी अपनी मौत की भविष्यवाणी

-वैगनर चीफ ने कहा था- एक प्लेन क्रैश होगा, मौत से 4 महीने पहले इंटरव्यू में बोले थे- रूस तबाही के रास्ते पर जा रहा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/शिव कुमार यादव/ – रूस के बागी वैगनर चीफ प्रिगोजिन ने अपनी मौत की भविष्यवाणी चार महीने पहले ही कर दी थी। अब मौत के बाद उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें वो उड़ान के दौरान एक प्लेन के क्रैश होने की बात कर रहे हैं। साथ ही प्रिगोजिन कहते हैं कि वो रूस से झूठ बोलने की बजाय मरना पसंद करेंगे। 29 अप्रैल को रूसी ब्लॉगर सेमयोन पेगोव ने उनका एक इंटरव्यू लिया था।
          इसकी एक क्लिप में प्रिगोजिन कहते हैं- रूस तबाह होने की कगार पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि डिफेंस सेक्टर से ऐसे लोगों को बाहर कर दिया जा रहा है, जो सच बोलते हैं और बड़ी पोस्ट पर बैठे अधिकारियों के साथ जुड़ने के लिए तैयार नहीं है। प्रिगोजिन आगे कहते हैं- मैं आज इतना सच क्यों बोल रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उन लोगों से ऊपर नहीं हूं, जो इस देश में रहते हैं। आज उनसे झूठ बोला जा रहा है। इससे बेहतर होगा कि मुझे मार दिया जाए।

प्रिगोजिन ने कहा था- सिस्टम नहीं बदला तो एक दिन क्रैश होगा प्लेन
इंटरव्यू के दौरान प्रिगोजिन ने कहा था- मैं झूठ नहीं बोलूंगा। रूस आज बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है। अगर सिस्टम को नहीं बदला गया तो जल्द ही तो एक दिन एक विमान क्रैश हो कर गिर जाएगा। ये वीडियो वैगनर ग्रुप के टेलीग्राम चैनल वॉर जोन पर शेयर किया गया था। प्रिगोजिन के इंटरव्यू के करीब 40 सेकेंड के इस क्लिप पर कई लोगों ने कमेंट किया है।
            एक यूजर ने कहा- प्रिगोजिन प्लेन क्रैश के बारे में पहले से जानते थे। कुछ यूजर ने इस बात की भी संभावना जताई कि वैगनर चीफ जिंदा हो सकते हैं और वो जल्द ही सामने आएंगे। तब वो अपना बदला जरूर लेंगे। जिस दिन प्रिगोजिन का प्लेन क्रैश हुआ था उसी दिन रूसी एयरफोर्स के हेड सर्गेई सुरोविकिन को उनके पद से हटा दिया गया था। ऐसे में यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि प्रिगोजिन जिंदा हैं और सुरोविकिन उन्हीं के साथ हैं।

पुतिन ने वैगनर के लड़ाकों को वफादारी की शपथ दिलाई
दूसरी तरफ वैगनर चीफ की मौत के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने प्राइवेट आर्मी के लड़ाकों को रूस और सरकार के प्रति वफादार रहने की शपथ लेने को कहा है। पुतिन ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से ये डील लागू करने के लिए साइन कर दिया। इसके तहत रूस या उनकी मिलिट्री के लिए काम कर रहे हर शख्स को रूस के प्रति वफादार रहना होगा। इसका मकसद वैगनर जैसे ग्रुप्स पर सरकार की पकड़ मजबूत करना है।

क्रैश होने वाले प्लेन में सवार थे वैगनर चीफ
23 अगस्त को वैगनर चीफ जिस प्लेन में सवार थे, वो क्रैश हो गया था। रूस की एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक, पैसेंजर लिस्ट में प्रिगोजिन का नाम था और वो इसमें सवार थे। वो प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ थे। क्रैश में 10 लोग मारे गए थे। यह एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। प्रिगोजिन के अलावा इस प्लेन में प्राइवेट आर्मी के को-फाउंडर और पूर्व रूसी स्पेशल फोर्स कमांडर दिमित्री उत्किन भी सवार थे। वैगनर के और भी अधिकारी विमान में मौजूद थे।

23 जून को वैगनर ने किया था विद्रोह
23 जून को वैगनर ग्रुप ने रूस के खिलाफ विद्रोह किया था। वैगनर आर्मी यूक्रेन में अपने कैंप छोड़कर रूसी सीमा में दाखिल हो गई थी। उसने रोस्तोव शहर और मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया था। प्रिगोजिन ने तब कहा था- हम मरने से नहीं डरते। उन्होंने दावा किया था वैगनर लड़ाकों ने रूसी सेना के कई हेलिकॉप्टर्स को मार गिराया था। आरटी के मुताबिक, प्रिगोजिन ने रूस के रक्षा मंत्री को रोस्तोव आकर उनसे मिलने के लिए कहा था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox