जून तक जम्मू-कश्मीर में रिकार्ड टूरिस्ट पंहुचें, 44 लाख के करीब विदेशी भी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जून तक जम्मू-कश्मीर में रिकार्ड टूरिस्ट पंहुचें, 44 लाख के करीब विदेशी भी

-जम्मू-कश्मीर में जून तक 1.09 करोड़ लोग आए, पिछले साल से 106 फीसदी ज्यादा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/– देश में कोरोना के बाद बर्बाद हुआ पर्यटन उद्योग अब अपनी राह पकड़ चुका है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद प्रदेश में पर्यटकों की रिकार्ड संख्या दर्ज की गई हैं। इस बार जम्मू-कश्मीर में जनवरी से जून तक की पहली छः माही में रिकार्ड 1.09 करोड़ पर्यटक आये है जो पिछले साल की तुलना में 106 फीसदी ज्यादा है।

देश में कोरोना के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के लिए सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने की निरंतर कोशिश कर रही है। घरेलू पर्यटन की बात करें तो 2021 में आंकड़ा 67.7 करोड़ था और 2022 में यह बढ़कर 173.1 करोड़ हो गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 2022 में 1.8 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए थे, जबकि 2023 में जनवरी से जून के समय में 1.09 करोड़ पर्यटक आए।

इस साल पहली छमाही में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या पिछले साल से 106 फीसदी ज्यादा है। जिससे विदेशी मुद्रा आय भी बढ़ी है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस साल जनवरी से जून के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 43.80 लाख रही, जो 2022 में इसी अवधि में 21.24 लाख थी।

काशी विश्वनाथ मंदिर में 2.29 करोड़ लोगों ने दर्शन किए
वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से यहां धार्मिक पर्यटन बढ़ा है। यहां इस साल मई तक 2.29 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। 2022 में यह संख्या 7.16 करोड़ थी। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ सुनील वर्मा ने हाल ही में कहा था कि कॉरिडोर बनने से अब तक 10 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं।

इस साल 9 करोड़ नौकरियां पैदा करेगी टूरिज्म इंडस्ट्री, देश में बढ़ रहा एडवेंचर टूरिज्म सेगमेंट
देश की टूरिज्म इंडस्ट्री में इस साल 8.8 करोड़ नई नौकरियां पैदा होंगी। सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) में इस इंडस्ट्री का 11.48 लाख करोड़ रुपए (5 फीसदी) का योगदान होगा। कुल नौकरियों में इस सेक्टर की 13 फीसदी हिस्सेदारी है। अगले दशक में भारत में मेडिकल, वेलनेस, आध्यात्मिक, बिजनेस ट्रैवल के साथ एडवेंचर टूरिज्म सेगमेंट में वृद्धि होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox