जेल से बाहर आते हैं आदिल दुर्रानी ने लगाए राखी सावंत पर संगीन आरोप कहां ”वह मां नहीं बन सकती”…

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 जेल से बाहर आते हैं आदिल दुर्रानी ने लगाए राखी सावंत पर संगीन आरोप कहां ”वह मां नहीं बन सकती”…

- अपनी प्रेगनेंसी को लेकर राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चाओं में है। वहीं एक्ट्रेस के एक्स पति आदिल दुर्रानी  जेल से बाहर आ गया है और जेल से बाहर आते ही आदिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पत्रकारों के सवालों पर आदिल ने राखी को झूठा बताया। साथ ही राखी को लेकर कहा कि वह कभी मां नहीं बन सकती है। इस पर अब राखी ने चुप्पी तोड़ी है।

राखी सावंत मां नहीं बन सकती- आदिल

दरअसल आदिल ने एक्ट्रेस पर फर्जी प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज का ढोंग करने का आरोप लगाया है। आदिल ने यहां तक कहा कि राखी सावंत ने अपना यूट्रस निकलवा लिया है और इसलिए वह मां नहीं बन सकती हैं। वहीं अब राखी सावंत ने अपना बचाव करते हुए आदिल के सभी आरोपों को झूठा बताया है। इस पर राखी सावंत ने अपनी गायनकोलॉजिस्ट के क्लिनिक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

एक्ट्रेस ने आदिल के आरोपों पर दिया रिएक्शन

वीडियो की शुरुआत में राखी सावंत इमोशनल होते हुए बताती हैं कि भगवान हर जगह नहीं आ सकते लेकिन भगवान ने डॉक्टरों को बनाया है ताकि हम जैसे पीड़ित अच्छी जिंदगी जी सकें। राखी आगे कहती हैं कि थोड़े टाइम पहले मेरा यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था आदिल के साथ शादी करके मुझे बच्चा करना था लेकिन अगर मैंने वक्त से पहले बच्चा पैदा किया होता तो मेरे यूट्रस में फाइब्राइड हो जाता तो आज मैं अपनी डॉक्टर के पास आई हूं जिन्होंने मेरा फायब्रोइड का ऑपरेशन किया था।

डॉक्टर ने बताया सच

इसके बाद राखी अपनी गायनकोलॉजिस्ट की तरफ कैमरा घूमती है और फिर डॉक्टर वीना कहती हैं कि राखी मां बन सकती है राखी का यूट्रस में काफी फायब्रोइड्स से जो सारे निकाल दिए गए हैं और अब वे पूरी तरह ठीक हैं। उनके पीरियड्स भी बराबर आ रहे हैं कोई तकलीफ नहीं है। इसलिए वे मां बन सकती हैं। डॉक्टर राखी के यूट्रस निकाले जाने की बात को भी खारिज करती हैं।

आदिल कर रहा बदनाम-राखी सावंत

इसके बाद राखी कहती हैं कि आदिल पूरी दुनिया को कह रहा है कि मैं मां नहीं बन सकती हूं। इस पर डॉक्टर कहती हैं कि राखी मां बन सकती है। इसके बाद राखी कहती हैं कि मैंने अपने एग्स भी ड़क्टर के पास पिजर्व करवाए हुए हैं और डॉक्टर ने साफ कहा है कि मैं मां भी बन सकती हूं तो ये आदिल पूरी दुनिया मे मुझे बदनाम कर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox