काव्योत्सव के रूप में मनाया जश्ने आज़ादी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

काव्योत्सव के रूप में मनाया जश्ने आज़ादी

-बहादुरगढ़ में कलमवीर विचार मंच ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- कलमवीर विचार मंच द्वारा रविवार को सेक्टर नौ स्थित कृष्ण कुंज में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस गोष्ठी में उपस्थित कवियों ने देशवासियों को अमर शहीदों के बलिदानों से मिली आज़ादी की रक्षा करने का आह्वान भी किया।
                 संस्था के संस्थापक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी व कवि कलाकार विरेंद्र कौशिक के सानिध्य में हुए इस काव्योत्सव में क्षेत्र के जाने माने कलमवीरों कुमार राघव, सुनीता सिंह, अनिल भारतीय, कौशल समीर व राजकुमार गाईड ने भी काव्य पाठ किया। गोष्ठी में कृष्ण गोपाल विद्यार्थी और अनिल भारतीय गुमनाम ने जहां तिरंगे को समर्पित रचनाओं से देशप्रेम का शंख फूंका वहीं कुमार राघव ने सांप्रदायिक सद्भावना का संदेश दिया। कवयित्री सुनीता सिंह व कौशल समीर ने भी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। श्रंगार रस पर आधारित विरेंद्र कौशिक की रचना को भी बेहद पसंद किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox