
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुडविल स्कूल में आजादी दिवस है मेरी माटी मेरा देश के तहत धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा आजादी के ऊपर और देश प्रेम के ऊपर अपनी प्रस्तुति दी।


इस अवसर पर सामाजिक बदलाव परिवार के मुखिया अनिल कुमार, प्रेम धाम आश्रम से डॉक्टर मेसी, मशहूर गायक चंद्र प्रकाश, जे सी अरोड़, सुनील नागर, गुडविल स्कूल के प्रबंधक उज्जवल ऋषि व क्रिस्टोफर भट्टी सहित बड़ी संख्या में मेहमान व अभिभावक शामिल हुए। इस मौके पर सीआरपीएफ शहीद परिवार की मीना देवी को मेरी माटी मेरा देश सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया तथा जिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया उन्हें सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड