दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने यूपीएससी में चयनित वरूण यादव को दी बधाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने यूपीएससी में चयनित वरूण यादव को दी बधाई

-कहा-नजफगढ़ देहात में प्रतिभाओं की कमी नही, शॉल व बुके देकर किया अभिनंदन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- सोमवार को नजफगढ़ निगम जोन के दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान यूपीएससी में 596वीं रैंक लेकर चयनित हुए नजफगढ़ के वरूण यादव को मिलने उनके घर पंहुची और वरूण को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होने वरूण यादव को बुका व शॉल भेंटकर उनका अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि नजफगढ़ देहात में प्रतिभाओं की कमी नही है। आज हमारा क्षेत्र पूरी दिल्ली में हर तरह से नंबर-वन बना हुआ है फिर चाहे वह खेल का क्षेत्र हो या फिर पढ़ाई का। इस अवसर पर नजफगढ़ मैट्रो न्यूज के संपादक शिव कुमार यादव व टाईमस ऑफ इंडिया के सब एडिटर जी आर भास्कर ने भी वरूण को बधाई दी।

               पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने वरूण यादव से करीब एक घंटे तक बात की और उनकी सफलता व मेहनत के बारें में जाना। उन्होने कहा कि सम्मान से बच्चों का न केवल हौंसला बढ़ता है बल्कि दूसरे बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होने वरूण यादव को बर्फी खिलाते हुए कहा कि आपकों देश सेवा के लिए जो भी फील्ड मिले आप उसे अपनी जिम्मेदारी समझकर ईमानदारी से देशहित व लोकहित में काम करें यही आप से हमारी अपेक्षा है।

उन्होंने वरूण यादव के पिता एडवोकेट उमेश यादव व उनकी माताजी से भी मुलाकात की और बच्चें को अच्छे संस्कार देने के लिए बधाई दी। वरूण के पिता उमेश यादव में पार्षद महोदया का आभार प्रकट किया और उनको क्षेत्र की अग्रणी शुभ चिंतक के रूप में संबोधित किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox