गांवों को बारातघर व पंचायत घरों को सौंपे सरकार, पंचायत संघ ने उपराज्यपाल से की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गांवों को बारातघर व पंचायत घरों को सौंपे सरकार, पंचायत संघ ने उपराज्यपाल से की मांग

-दिल्ली पंचायत संघ ने गांवों की समस्याओं को लेकर जल्द होगी महापंचायत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने माननीय उप राज्यपाल से मांग की है कि दिल्ली के ग्रामीण व शहरीकृत गांवों में बने सामुदायिक भवन, बरातघरों को गांव वासियों को सौंपा जाए। ताकि वह खुद उसकी देखरेख कर सके और अपने सांस्कृतिक व मांगलिक कार्यों को कर सकें।

                 पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की भलस्वा गांव में ब्लाक विकास अधिकारी नॉर्थ दिल्ली सरकार द्वारा आलीशान बारात घर को 4,5 साल पहले बनाया गया था। जोकि 2020 में डीडीए को स्थानांतरित किया गया। लेकिन इसके बंद रहने के कारण हालात खराब  होते देख डीडीए को कहा गया तो जवाब दिया कि हमें इसकी चाबी ब्लाक विकास अधिकारी  द्वारा नहीं मिली है। इसको लेकर दोनों विभाग में पत्राचार चल रहा है।

                पंचायत संघ ने कहा की जो भवन 4,5 साल पहले बन गया था। उसको गांव वालों को क्यों नहीं सुपुर्द किया गया। ताकि इसका उपयोग होता। अब हालात इसके असामाजिक तत्वों ने खराब कर दिए हैं। इस बारातघर को नुकसान दिल्ली सरकार, डीडीए की लापरवाही के कारण हुआ है। जबकि इसके निर्माण में जो पैसा लगा था वह भी भलस्वा गांव की ग्राम सभा भूमि का था। जो गांव के विकास पर खर्च होना था।
                 पंचायत संघ के प्रमुख सुनील शर्मा व 360 गांव सर्व खाप के सुरेश शौकीन ने कहा कि इन सभी बातों को लेकर गांव में आक्रोश बढ़ रहा है कि हमारी ही भूमि हमारा ही पैसा लेकिन फिर भी सुविधाओं से वंचित। पंचायत संघ का कहना है कि भलस्वा गांव के बारातघर को जल्द ही गांववालों को नही सौंपा तो दोनों विभागों के खिलाफ शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जायेगी और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर निर्णय लेने के लिए बड़ी पंचायत बुलाई जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox