द्वारका के सुंदरी करण को बिगाड़ने पर तुले है नगर निगम सफाई कर्मी- सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका के सुंदरी करण को बिगाड़ने पर तुले है नगर निगम सफाई कर्मी- सोलंकी

-सफाई कर्मियों की लापरवाही से लोगों का आना जाना हुआ दूभर, सड़कों पर लगे कुड़े के ढेर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मनमानी एवं लापरवाही के कारण दुर्गंधयुक्त रास्ते से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। द्वारका ए वार्ड न 121 आदर्श अपार्टमेंट पॉकेट 16 एवम पालम ड्रेन के बीच से निकलने वाली सड़क पर दोनो ओर अतिक्रमण कर सफाई कर्मचारी कूडों के ढेर का अंबार लगाए रहते हैं जिससे वहां से निकलने वालों को सांसें रोक कर गुजरना पड़ता है।

                 इस सिल सिले में मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान एवम राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि इस रास्ते से पूरे मधु विहार आदर्श अपार्टमेंट एवम नजदीक के मोहल्लों का आना जाना है लेकिन कूड़ो के अंबार देखकर लोग विचलित हो जाते है। सोलंकी ने बताया कि विगत दिनों सफाई एवम रख रखाव के लिहाज से उपायुक्त नगर निगम नजफगढ़ जोन ने स्वयं दौरा कर निरीक्षण किया एवम मौके पर इन कूड़ो को देखकर उन्होंने कहा था कि संबंधित कर्मचारी माफ़ नही किए जायेंगे परंतु इन सफाई कर्मियों ने उनकी भी नहीं सुनी।
अपार्टमेंट के कुछ लोगों का कहना है कि निजी सफाई कर्मचारी यहां कूड़े डालते है लेकिन सोलंकी ने बताया कि आदर्श अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एन डी जोशी ने बताया कि उनके तरफ से किसी भी निजी कर्मियों को वहां कूड़े डालने को मना किया गया है। सोलंकी ने कहा कि उन्होंने कई बार नगर निगम के अधियारियों को लिखित शिकायत दी है परंतु उपायुक्त के आदेश के बावजूद इसकी सुध लेने वाला कोई नही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox