जमीन के बदले नौकरी केस में लालू, राबड़ी और मीसा को कोर्ट ने दी जमानत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जमीन के बदले नौकरी केस में लालू, राबड़ी और मीसा को कोर्ट ने दी जमानत

-सीबीआई ने नहीं किया जमानत का विरोध

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- जमीन के बदले नौकरी मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू अदालत में 14 आरोपियों की पेशी होनी है लेकिन सिर्फ लालू यादव, मीसा भारती व राबड़ी देवी ही कोर्ट में पेश हुए है। जिन्हें सीबीआई कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी है। राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि सीबीआई ने इसका विरोध नहीं किया है।

                बता दें कि 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए। सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं। अब इसी घोटाले में सीबीआई जांच कर रही है और आज मामले की सुनवाई अदालत में होनी है, जिसके लिए लालू यादव परिवार समेत कोर्ट पहुंचे हैं।

चार्जशीट में इनके नाम
सीबीआई के मुताबिक, लालू की इस साजिश में पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, भारतीय रेलवे में तत्कालीन महाप्रबंधक सौम्या राघवन, मुख्य कार्मिक अधिकारी कमल दीप मेनराई ने उनका साथ दिया। इनके अलावा पटना के महजाबाग, बिहटा के बिंदौल गांव और पटना शहर के निवासियों राज कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, रवींद्र रे, किरण देवी, अखिलेश्वर सिंह, रामाशीष सिंह ने भी इस साजिश में अहम भूमिका निभाई।

सीबीआई ने पिछले साल अक्तूबर में दाखिल किया था आरोपपत्र
इन उम्मीदवारों ने प्रत्यक्ष रूप से या अपने निकटतम रिश्तेदारों/परिजनों के माध्यम से तत्कालीन (2004-09 में) केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों को अपनी जमीन बाजार कीमत से 1/4 से 1/5 तक अत्यधिक रियायती दरों पर बेची थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में विशेष जज गीतांजलि गोयल ने सीबीआई के आरोपपत्र को संज्ञान में लेने के बाद हाल ही में लालू, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और 14 अन्य को बुधवार के लिए समन किया है। सीबीआई ने पिछले साल अक्तूबर में यह आरोपपत्र दाखिल किया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox