होंडा मानेसर हाफ मैराथन मे बीआरजी धावकों ने गाड़े जीत के झंडे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होंडा मानेसर हाफ मैराथन मे बीआरजी धावकों ने गाड़े जीत के झंडे

-धावक बह्म प्रकाश ने 10 कि मी दौङ में जीता पहला स्थान व 5000 रु का इनाम, ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में रहे दीपक छिल्लर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- होंडा के ग्लोबल विजन- ’2050 तक वैश्विक स्तर पर होंडा मोटरसाइकिल और ऑटोमोबाइल्स से जुड़ी ट्रैफिक टक्कर से होने वाली मौतों को शून्य करने का प्रयास’ के अनुरूप, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने होंडा मानेसर-हाफ मैराथन का आयोजन किया, जो सड़क सुरक्षा प्रचार के लिए एक दौड़ थी। इस दौड़ में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने अपनी जीत के झंडे गाड़ते हुए धावक बह्म प्रकाश ने 10 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हे ट्रॉफी के साथ-साथ 5 हजार रूपये का ईनाम भी दिया गया। इस मौके पर बीआरजी के कोच व मेंटर दीपक छिल्लर ने ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों के बीच अधिक उत्साह और उत्साह लाने के लिए लोकप्रिय फिटनेस इन्फ्लुएंसर श्री मिलिंद सोमन और सुश्री मंदिरा बेदी ने भी मैराथन में भाग लिया।

                    दिल्ली एन सी आर से लगभग 2000 धावको ने इसमे भाग लिया। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए, प्रतिभागियों के लिए कई श्रेणियां रखी गई जैसेः वरिष्ठ नागरिकों के लिए 21.1 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी दौड़। बह्म प्रकाश ने 10 कि मी दौङ मे 55$ पहला स्थान प्राप्त कर 5000 रु जीते। बिजय सिह ने 10 कि मी में चौथा स्थान, प्रवीन सांगवान ने पांचवा स्थान 35$ आयु मे 10 कि मी में, धर्मवीर सैनी ने 45$ में पांचवा स्थान 10 कि मी में, शालु दुदेजा ने 21 कि मी मे 35$ आयु मे चौथा स्थान, धर्मवीर सेन, गुलाब सिंह ने 21 कि मी की दुरी तय की।

                 बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से सतीश देशवाल, सुशील अञी, आयुष, बिजय सिह, सुनिल बेनीवाल, विष्णु तिवारी, प्रदीप सांगवान, अजय, शालु दुदेजा, लक्की, प्रवीन सांगवान, नवनीत देशवाल, संदीप रोहिला, नील, विनीत, राकेश ङबास, नरेन्द्र राम, रमेश शर्मा, शरनाम सिह, डी के शर्मा, ब्रह्म प्रकाश, धर्मवीर सैनी का उद्देश्य सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सुधार में योगदान देना और जीरो फैटेलिटी मिशन को मजबूत करना था। आयोजन के बाद आयोजकों ने सभी का आभार व ढेरों शुभकामनाए दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox