आप की मेयर उम्मीदवार शैली ओबरॉय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एलजी को जारी किया नोटिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप की मेयर उम्मीदवार शैली ओबरॉय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एलजी को जारी किया नोटिस

-तीसरी बार भी हंगामें की भेंट चढ़ गई थी एमसीडी सदन की बैठक, आप की मेयर उम्मीदवार ने फिर खटखटाया एससी का दरवाजा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनावों को लेकर आप की उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिसके बाद एससी ने एलजी को नोटिस जारी कर दिया है।

                 बता दें कि दिसंबर में चुनाव होने के बाद से अब तक दिल्लीवासियों को उसका मेयर नही मिला है। दिल्ली एमसीडी सदन में तीन बार मेयर चुनाव की तारीखें तय हो चुकी है लेकिन हर बार मनोनीत सदस्यों के मताधिकार के मुद्दे को लेकर सदन हंगामें की भेंट चढ़ जाता है। अब आप की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने अदालत में उपराज्यपाल के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उन्होंने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए मनोनीत सदस्यों को मतदान का अधिकार दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उपराज्यपाल विनय सक्सेना व अन्य लोगों को नोटिस जारी कर मनोनीत सदस्यों के मत अधिकार पर जवाब मांगा है।
               दरअसल आम आदमी पार्टी का आरोप है कि आज तक कभी भी निगम के मेयर चुने जाने के वक्त मनोनीत सदस्यों ने वोट नहीं दिया। इस बार ऐसा करके भाजपा कम सीटें होने के बावजूद अपना मेयर बनवाना चाहती है। वहीं आप के इस आरोप पर भाजपा का कहना है कि हर बार मनोनीत सदस्य देर से चुने जाते थे और इस बार जब चुन लिए गए हैं तो वह वोट क्यों न दें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox