आईटी कंपनियों के ऐलान से चिंतित केजरीवाल, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईटी कंपनियों के ऐलान से चिंतित केजरीवाल, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

-कहा-सरकार सही कदम उठाए

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टेक कंपनियों में इन दिनों चल रही छटनी की प्रक्रिया पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार को स्थिति का सही आकलन करके उचित कदम उठाने की सलाह दी है।
                बीते कुछ समय में अमेरिका समेत बहुत से देशों में कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने अपने यहां भारी संख्या में लोगों को नौकरी से निकाला है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ’आईटी सेक्टर में बहुत बड़े स्तर पर युवाओं को निकाला जा रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि भारत की स्तिथि की समीक्षा करे और उचित कदम उठाए।’
               इस महीने की शुरुआत में ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला ने कहा कि कंपनी 10 हजार कर्मचारियों को निकालेगी। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का पांच प्रतिशत है। नाडेला ने यह घोषणा करते हुए कहा कि हमारे लिए यह करना बेहद मुश्किल है लेकिन वर्तमान आर्थिक अनिश्चितता की परिस्थितियों को देखते हुए हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
               कर्मचारियों को बड़ी संख्या में निकालने वाली माइक्रोसॉफ्ट सबसे नई कंपनी है। इससे पहले फेसबुक और अमेजन जैसी टेक कंपनियां पहले ही हजारों को कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। वर्तमान की परिस्थितियों को नाडेला ने महत्वपूर्ण बदलाव का दौर कहा है। उन्होंने कहा, जिन ग्राहकों ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने डिजिटल खर्च को बढ़ाया था, वे अब इसे कम खर्च में अधिक करने के लिए अनुकूलित कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox