यूपी को लेकर सीएम योगी ने की पीएम मोदी से मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी को लेकर सीएम योगी ने की पीएम मोदी से मुलाकात

-कोरोना सहित राज्य के विकास पर चर्चा

नई दिल्ली/- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कोविड की चीन में जो स्थिति चल रही है उसे लेकर इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। विकास योजनाओं के साथ ही कोविड को लेकर सतर्कता और उसकी तैयारियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से संबंधित जानकारी पीएम मोदी के साथ शेयर की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया।
            इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दायर याचिका पर उच्च न्यायालय के फैसले से यदि निकाय चुनाव टालने की नौबत आई तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की नई टीम की घोषणा जनवरी में हो सकती है। प्रदेश टीम में जातीय समीकरण के हिसाब से कुछ नए चेहरों को जगह मिलेगी वहीं सालों से जमे कुछ पदाधिकारी बाहर हो जाएंगे। प्रदेश मंत्री और उपाध्यक्ष स्तर के मौजूदा पदाधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी तो क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। इन चुनावों को भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रही है। इसकी तैयारियों के बारे में योगी जी ने पीएम मोदी को अवगत कराया।
                 इसके साथ ही उन्होंने कोरोना की  स्थिति को लेकर चर्चा की और पीएम को बताया कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट करते हुए चिकित्सा संबंधी सारी व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि यदि कहीं पर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है तो शासन को तत्काल जानकारी दें, ताकि समय से व्यवस्था हो सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड से बचाव के लिए हम भी मॉकड्रिल की पूरी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अस्पतालों, बस व रेलवे स्टेशन और बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम सक्रिय करने के निर्देश दे दिए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox