नई दिल्ली/- दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति ने जीएमआर इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत की वास्तविकता है भ्रष्टाचार, गंदी सड़कें, प्रदूषण और कई बार बिजली की अनुपस्थिति। वहीं, सिंगापुर की वास्तविकता है साफ सड़कें, प्रदूषण मुक्त वातावरण और बहुत सारी ऊर्जा। उन्होंने छात्रों से कहा, उस नई वास्तविकता को बनाने की ज़िम्मेदारी अब आपकी है। हर कमी को बदलाव के अवसर के रूप में देखें, उसे ठीक करने के लिए किसी का इंतजार ना करें। जीएमआर की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह बात कही गई है।
विजयनगरम जिले के राजम में जीएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएमआरआईटी) के रजत जयंती समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए नारायण मूर्ति ने कहा कि हर कमी को बदलाव के अवसर के रूप में देखना चाहिए और खुद को एक नेता के रूप में कल्पना करते हुए उस कमी को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए, न कि किसी की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
इंफोसिस संस्थापक बोले- युवा बदलाव लाने की मानसिकता विकसित करें
नारायण मूर्ति ने आगे कहा कि युवाओं को समाज में बदलाव लाने की मानसिकता विकसित करनी चाहिए, जनता, समाज और राष्ट्र के हित को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर रखना सीखना चाहिए। जीएमआर ग्रुप के अध्यक्ष जीएम राव का उदाहरण देते हुए उन्होंने छात्रों से उनसे प्रेरणा लेने और जब भी संभव हो एक उद्यमी बनने और अधिक रोजगार सृजित करने का आग्रह किया। उन्होने कहा, अधिक नौकरियों का सृजन गरीबी को दूर करने और कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की मदद करने का एकमात्र समाधान है।
इस दौरान जीएमआर समूह के अध्यक्ष जीएम राव ने कहा कि नारायण मूर्ति महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होने नारायण मूर्ति से कहा, आप मेरी टीम, सभी छात्रों और फैकल्टी के लिए एक प्रेरणा हैं।
बता दें कि जीएमआर आईटी की स्थापना 1997 में हुई थी। जीएमआर ग्रुप की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी आर्म – जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन (जीएमआरवीएफ) की ओर से संचालित संस्था अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष का जश्न मना रही है।


More Stories
दिल्ली मेट्रो का अहम स्टेशन बंद, सुप्रीम कोर्ट पर रोक से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भारत में AI क्रांति: डेटा सेंटर, AI चिप्स व अरबों डॉलर के निवेश की लाइनों में दौड़!
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन
Rojgar Mela 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 98K+ पदों पर भर्ती
भारत बनाएगा ‘एवरेस्ट रेंज’ हेलिकॉप्टर, पीएम मोदी ने की ऐतिहासिक घोषणा
आज का मौसम: दिल्ली में यू-टर्न, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से बदला मिजाज