भारत की वास्तविकता हैं गंदी सड़के व भ्रष्टाचार, युवां इसे बदलें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत की वास्तविकता हैं गंदी सड़के व भ्रष्टाचार, युवां इसे बदलें

-इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति ने जीएमआर इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक कार्यक्रम में कही ये बातें

नई दिल्ली/- दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति ने जीएमआर इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत की वास्तविकता है भ्रष्टाचार, गंदी सड़कें, प्रदूषण और कई बार बिजली की अनुपस्थिति। वहीं, सिंगापुर की वास्तविकता है साफ सड़कें, प्रदूषण मुक्त वातावरण और बहुत सारी ऊर्जा। उन्होंने छात्रों से कहा, उस नई वास्तविकता को बनाने की ज़िम्मेदारी अब आपकी है। हर कमी को बदलाव के अवसर के रूप में देखें, उसे ठीक करने के लिए किसी का इंतजार ना करें।  जीएमआर की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह बात कही गई है।
            विजयनगरम जिले के राजम में जीएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएमआरआईटी) के रजत जयंती समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए नारायण मूर्ति ने कहा कि हर कमी को बदलाव के अवसर के रूप में  देखना चाहिए और खुद को एक नेता के रूप में कल्पना करते हुए उस कमी को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए, न कि किसी की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
इंफोसिस संस्थापक बोले- युवा बदलाव लाने की मानसिकता विकसित करें
            नारायण मूर्ति ने आगे कहा कि युवाओं को समाज में बदलाव लाने की मानसिकता विकसित करनी चाहिए, जनता, समाज और राष्ट्र के हित को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर रखना सीखना चाहिए। जीएमआर ग्रुप के अध्यक्ष जीएम राव का उदाहरण देते हुए उन्होंने छात्रों से उनसे प्रेरणा लेने और जब भी संभव हो एक उद्यमी बनने और अधिक रोजगार सृजित करने का आग्रह किया। उन्होने कहा, अधिक नौकरियों का सृजन गरीबी को दूर करने और कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की मदद करने का एकमात्र समाधान है।
            इस दौरान जीएमआर समूह के अध्यक्ष जीएम राव ने कहा कि नारायण मूर्ति महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होने नारायण मूर्ति से कहा, आप मेरी टीम, सभी छात्रों और फैकल्टी के लिए एक प्रेरणा हैं।
           बता दें कि जीएमआर आईटी की स्थापना 1997 में हुई थी। जीएमआर ग्रुप की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी आर्म – जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन (जीएमआरवीएफ) की ओर से संचालित संस्था अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष का जश्न मना रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox