अब अमेरिका जाने के लिए नही करना होगा और इंतज़ार, जल्द होगा समाधान 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब अमेरिका जाने के लिए नही करना होगा और इंतज़ार, जल्द होगा समाधान 

–जुलाई 2023 तक हो सकता है मौजूदा हालातों में काफी सुधार –कोरोना महामारी के चलते कम हो गई थी वीजा देने की प्रक्रिया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/–अमेरिकी वीजा न मिलने के चलते भारतीयों को काफ़ी लम्बा इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब उनके इस इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। जी हां, अमेरिका के लिए वीजा लेने की लंबी कतार में लगे भारतीयों के लिए एक अच्छी सूचना है। जुलाई, 2023 तक मौजूदा हालात में काफी सुधार होने की संभावना है। अमेरिकी सरकार भारत स्थित अपने दूतावास में कर्मचारियों व वीजा अधिकारियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ा रही है। अगले कुछ महीनों में इनकी संख्या में खासी वृद्धि होने की संभावना है। अगले वर्ष के मध्य तक वीजा प्रक्रिया भी काफी हद तक सामान्य हो जाएगी। सिर्फ वीजा इंटरव्यू देने के लिए महीनों इंतजार करने की नौबत नहीं आएगी। यह जानकारी अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को मीडिया को दी।

                                 सूत्रों के मुताबिक आने वाले वर्ष 2023 में 82 हजार भारतीय छात्रों को शिक्षा संबंधी वीजा देने के बाद अमेरिकी दूतावास की तरफ से एक लाख कामगारों को वीजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें एच-1 वीजा और पर्यटन वीजा भी शामिल है। नियमों में भी कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि वीजा साक्षात्कार में कम समय लगे और जल्दी से प्रक्रिया पूरी हो । अधिकारियों का कहना है कि जिस गति से ज्यादा भारतीयों को 

वीजा दिया जा रहा है, उसे देखते हुए आसानी से वर्ष 2023 में भारतीयों को दी जाने वाली वीजा की संख्या चीन के नागरिकों को मिलने वाले वीजा से ज्यादा होगी।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय का वीजा देने वाले विभाग को फंडिंग करने की नीति अलग है। वीजा देने वाले विभाग की फंडिंग उस देश से वीजा प्रक्रिया से मिलने वाली राशि से ही की जाती है। वर्ष 2020 में जब कोरोना महामारी की वजह से वीजा देने की संख्या एकदम से घट गई तो वीजा जारी करने वाले विभाग के कर्मचारियों की संख्या भी घटानी पड़ी। अब वीजा की मांग फिर से काफी बढ़ गई है तो कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इनकी नियुक्ति, प्रशिक्षण आदि में कुछ समय लग रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का अनुमान है कि अब वे भारत में हर महीने एक लाख वीजा देने की व्यवस्था कर रहे हैं। इस तरह से भारत में 12 लाख अमेरिकी वीजा जारी होने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox