इंडिगो फ्लाइट के इंजन में लगी आग पायलट ने करवाई इमरजेंसी लैंडिंग ,यात्री सुरक्षित 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंडिगो फ्लाइट के इंजन में लगी आग पायलट ने करवाई इमरजेंसी लैंडिंग ,यात्री सुरक्षित 

- इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 2131 के राइट विंग में आग की लपटें भी देखी जा सकती है.

मानसी शर्मा /- इंडिगो विमान में कल रात एक बड़ हादसा टल गया । फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रही थी, तभी फ्लाइट के दाहिने विंग से चिंगारी निकलने लगी उड़ान भरने के दौरान यात्रियों को इंजन में आग लगती दिखी तो सभी यात्री घबरा गए। खिड़की से भी आग और चिंगारी दिखाई दे रही थी। तब पायलट की तत्परता से हादसा टल गया। यह फ्लाइट फिर करीब पौने तीन घंटे बाद रवाना हुई।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें देखा सकता है कि फ्लाइट ने टेक-ऑफ कर लिया था लेकिन विंग से चिंगारी निकलने के तुरंत बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 2131 के राइट विंग में आग की लपटें भी देखी जा सकती है. बताया जा रहा है कि विमान में 177 यात्री सवार थे.

यात्री और पायलट सुरक्षित

घटना को लेकर इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी किया है. इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने वाली विमान 6E2131 को टेक ऑफ रोल के दौरान एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके तुरंत बाद पायलट ने टेक ऑफ को रोक दिया और विमान की लैंडिंग कराई गई. इंडिगो ने बताया कि सभी यात्री और पायलट सुरक्षित हैं और उड़ान के संचालन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है. “यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.”

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

रात 10 बजे बैंगलुरु उड़ान की तैयारी A320 विमान के विंग में चिंगारी दिखी विमान में सवार लोग भयभीत दिखे साथ ही, एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित हुआ चालक दल ने फौरन कार्रवाई शुरू की विमान को वापस लौटने का आदेश विमान को पार्किंग में लौटाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया दूसरे और विमान से बैंगलुरु रवाना यात्री ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox